Skip to main content

गुरुवार को मोहता सराय तो शुक्रवार को सर्वोदय बस्ती पहुंचेगी चल प्रयोगशाला, करवा सकेंगे निःशुल्क खाद्य जांच

बीकानेर बुलेटिन



*शुद्ध के लिए युद्ध: चल खाद्य प्रयोगशाला पहुंची कोडमदेसर

*शहर से लेकर गांव तक आमजन करवा रहे निःशुल्क खाद्य जांच

*गुरुवार को मोहता सराय तो शुक्रवार को सर्वोदय बस्ती पहुंचेगी चल प्रयोगशाला

बीकानेर 21 दिसंबर। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर द्वारा संचालित चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा सप्ताह के 5 दिन शहर से लेकर गांव तक विभिन्न कस्बों में घूम-घूम कर खाद्य जांच की निःशुल्क सेवा दी जा रही है। कोई भी आमजन चल प्रयोगशाला के पास जाकर अपने किसी संदिग्ध खाद्य की जांच करवा सकते हैं। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि बुधवार को कोडमदेसर गांव में चल खाद्य प्रयोगशाला का शिविर लगाया गया जिसमें स्टाफ मनीष चौधरी द्वारा 17 नमूनों की जांच की गई। इनमें से तीन नमूने फेल हुए । इसी प्रकार गुरुवार व शुक्रवार को क्रमशः मोहता सराय तथा सर्वोदय बस्ती में चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आमजन अथवा व्यापरियों द्वारा लाए गए खाद्य नमूनों की जांच की जाएगी।
 
राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम शुद्ध के लिए युद्ध के अंतर्गत जिले में चल खाद्य प्रयोगशाला का संचालन किया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा प्रारंभिक स्तर की खाद्य जांच की जाती है। आमजन को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है। अधिकतर दूध, घी, तेल, मसालों व निर्मित खाद्यों की जांच आमजन द्वारा करवाई जा रही है। प्रयोगशाला द्वारा प्रतिदिन 10 से 12 नमूने जांच किए जा रहे हैं। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर के खाद्य विश्लेषक इंद्रजीत अरेटिया ने बताया कि दिसंबर माह में कुल 140 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 120 शुद्ध पाए गए जबकि 20 जांच में फेल हुए। जिन क्षेत्रों में बहुतयात संख्या में नमूने फेल होंगे उन क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सघन सेंपलिंग अभियान भी चलाया जा सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...