Skip to main content

डेंगू मुक्त बीकाणा अभियान,रविवार को घर-घर में चलेगी मुहिम, जिला कलक्टर की अपील

बीकानेर बुलेटिन



डेंगू मुक्त बीकाणा अभियान के तहत गांव-गांव और शहरों के सरकारी कार्यालयों में हुई एन्टी लार्वल गतिविधियां

रविवार को घर-घर में चलेगी मुहिम, जिला कलक्टर की अपील-आमजन जिम्मेदारी से निभाएं भागीदारी



बीकानेर, 16 अक्टूबर। 'डेंगू मुक्त बीकाणा' अभियान के तहत शनिवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में एंटी लार्वल गतिविधियां की गई।
जिला कलेक्टर नमित मेहता के आह्वान पर शनिवार को छुट्टी के दिन सभी कार्यालय खुले और हजारों कार्मिकों ने डेंगू मुक्त बीकानेर की इस मुहिम में पूर्ण मनोयोग से भागीदारी निभाते हुए अपने-अपने कार्यालयों में ठहरे हुए पानी को जमीन पर गिराया। कूलर,गमले, फ्रिज की ट्रे तथा छतों पर पक्षियों के लिए रखे गए परिंडों को साफ किया। पानी की टंकियों में कच्चा तेल डाला तथा ठहरे हुए पानी  तथा नालियों में काला तेल डालकर अभियान में जन-जन को सन्देश दिया।
जिला कलेक्टर मेहता ने कलेक्ट्रेट परिसर में इस मुहिम का नेतृत्व किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं तथा कक्षों का अवलोकन किया। गमलों में ठहरे हुए पानी को गिराया। कलेक्ट्रेट परिसर की छत पर बनी पानी की टंकी में कच्चा तेल डाला। परिंडों में लंबे समय से पड़े को गिराते हुए इनमें साफ पानी डालने के निर्देश दिए। एक टंकी के ढक्कन नहीं होने और यह पानी साफ नहीं होने को उन्होंने गंभीरता से लिया तथा इसे  शीघ्र साफ करने के निर्देश दिए। इसमें भी काला तेल डाला। कलेक्ट्रेट परिसर की छत पर रखे अनुपयोगी सामान को हटाने तथा पानी की निकासी के लिए नालियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर को साफ सफाई और स्वच्छता के हिसाब से 'मॉडल' रूप में विकसित किया जाए, जिससे अन्य कार्यालयों को भी प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि बीकानेर को डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूकता रखनी होगी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बलदेव राम धोजक, जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी, कलक्टर निजी शाखा के आशानंद कल्ला, शिवकुमार व्यास, मोहम्मद रियाज भाटी, जगदीश किराडू, मनीष शर्मा, महावीर स्वामी, हितेश श्रीमाली सहित अनेक कार्मिक मौजूद रहे।


कार्यालयों में रहा उत्साह का माहौल
 जिला कलेक्टर के आह्वान पर डेंगू के विरुद्ध जागरूकता के लिए चलाए गए दो दिवसीय अभियान के पहले दिन शनिवार को जिले के समस्त कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा। जिला परिषद, नगर निगम, नगर विकास न्यास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सहित जिले के समस्त ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कार्यालयों में सघन कार्यवाही हुई। जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों, उचित मूल्य की दुकानों, ईमित्र केंद्रों में भी अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
रविवार को घर-घर चलेगी मुहिम
जागरूकता अभियान की श्रंखला में रविवार को जिले के समस्त घरों तथा दुकानों में एंटी लार्वल गतिविधियां आयोजित होंगी। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जिले के सभी निवासियों से इस अभियान में जिम्मेदारी पूर्वक भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में रविवार को प्रातः 10 बजे यह गतिविधियां आयोजित करें। इस दौरान कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे आदि में ठहरे हुए पानी को नष्ट करने के साथ-साथ पीने के पानी की टंकियों में कच्चा तेल डालने और नालियों आदि के ठहरे हुए पानी में काला तेल डालकर मच्छरों के पैदा होने की गुंजाइश को खत्म करने में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही डेंगू मुक्त बीकानेर की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

घर-घर जागरूक करेंगे सतर्कता दल
घर-घर में आयोजित होने वाले जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर 80 टीमों का गठन किया गया है। इनमें संबंधित बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर निगम के स्वच्छता कर्मी, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सीएचए, नर्सिंग विद्यार्थी, स्कॉउट-गाइड, एनएसएस, एनसीसी के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है। इसके लिए शहरी क्षेत्र के 50 विद्यालयों को मुख्यालय मानते हुए समूचे क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन टीमों द्वारा घर-घर में पेम्फलेट वितरण के साथ-साथ एंटी लारवा गतिविधियां करवाई भी जाएंगी। इस अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी भी रहेगी। ऑवर फ़ॉर नेशन द्वारा शहरी क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।