Skip to main content

वर्षा जल संरक्षण का प्रावधान नहीं रखने पर नहीं मिलेगी भवन निर्माण के लिए एनओसी -मेहता

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 10 फरवरी। नियमों के अनुसार वर्षा जल संरक्षण का प्रावधान नहीं रखने की स्थिति में नगर विकास न्यास भवन निर्माण के लिए नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एन ओ सी) जारी नहीं करेगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेंट मैनेजमेंट प्लान के संबंध में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में सभी विभागों को समन्वित रूप से काम करने की आवश्यकता है। मिट्टी, पानी वन का संरक्षण सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके मद्देनजर नगर विकास न्यास यह सुनिश्चित करें कि भवन निर्माण के लिए एनओसी जारी करने से पहले नियमानुसार  रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान अनिवार्य रूप से करवाया जाए। साथ ही रैंडम रूप से जांच कर देखें कि नियमों की पालना की जा रही है अथवा नहीं।

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की दें सूचना

मेहता ने कहा कि जिले की समस्त अस्पतालों से निकल रहे बायो मेडिकल वेस्ट को किस प्रकार निस्तारित किया जा रहा है इसके संबंध में विस्तार पूर्वक सूचना उपलब्ध करवाई जाए। पीएचईडी द्वारा जल स्त्रोतों को संरक्षित रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी सूचना उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने जिला परिषद सीईओ कोे वाटर शेड, सोलर प्लांट आदि की सूचना देने के भी निर्देश दिए।
मेहता ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट इन्वायरमेंट मैनेजमेंट प्लान के तहत एनजीटी की गाइडलाइन के अनुपालना करते हुए एक विस्तृत पर्यावरण संरक्षण रणनीति तैयार की जाएगी जिसके तहत ठोस वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, ई वेस्ट मैनेजमेंट सहित पानी की गुणवत्ता के प्रबंधन पर काम किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस प्लान के तहत इंडस्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी के प्रबंधन पर भी एक एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। साथ ही वायु तथा ध्वनि की गुणवत्ता संरक्षित रखने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। जिले में विभिन्न इकाईयों और घरों द्वारा निकलने वाले विभिन्न प्रदूषण घटकों से जुड़े प्राथमिक डाटा के आधार पर आगे की रणनीति, संसाधन इत्यादि जुटाए जाएंगे।  रणनीति के तहत पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में और पर्यावरणीय संतुलन को संधारित करने के लिए काम किया जा रहा है। सभी मुख्य विभागों को शामिल करते हुए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स का भी सहयोग लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।