Skip to main content

बीकानेर:7 मार्च से होगी नहरबंदी,सदुपयोग करने की अपील

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की मरम्मत के लिए इस वर्ष करीब 84 दिन की प्रस्तावित नहर बंदी की जाएगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने आमजन से नहरबंदी के दौरान पानी को सावधानी से बरतने और अधिकतम सदुपयोग करने की अपील की।

जिला कलक्टर मेहता ने इस संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर बंदी के दौरान पानी की किल्लत ना हो इसके लिए पीएचइडी , आईजीएनपी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी फील्ड पर जाकर माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करते हुए वैकल्पिक रणनीति तैयार कर लें और अगले दो दिनों में इस प्लान को प्रस्तुत करें ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रुप से समय पर की जा सके। मेहता ने कहा कि नहर बंदी के दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, आईजीएनपी तथा संबंधित स्थानीय प्रशासन का विशेष भूमिका रहेगी।

दो चरणों में होगी नहर बंदी

बैठक में आईजीएनपी के चीफ इंजीनियर विनोद चैधरी ने बताया कि प्रस्तावित नहर बंदी दो चरणों में  होगी जिसके तहत  7 मार्च से 30 अप्रैल तक आंशिक नहर बंदी तथा 1  से 31 मई तक पूरी तरह नहर बंदी रहेगी। 7 मार्च से सिंचाई के लिए दिए जाने वाला  पानी भी बंद कर दिया जाएगा। 

जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरी क्षेत्र से संबंधित एसडीएम ,तहसीलदार और विकास अधिकारी विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुए नहरबंदी के दौरान उपलब्ध पानी का सर्वोच्च सदुपयोग हो इसके लिए आमजन से समझाइश  करें।

इसके मद्देनजर सभी उपलब्ध वॉटर स्टोरेज पॉइंट्स पहले से ही भर लिए जाएं और नहर बंदी के दौरान पानी वितरण करने की शेड्यूलिंग इस प्रकार हो कि एक नहर में पुनः पानी पहुंचने के समय में कम से कम गैप रहे। मेहता ने कहा कि जिन क्षेत्रों में खेती अच्छी है उपखंड अधिकारी लंबी नहर बंदी के चलते लोगों को समझाइश करें कि पेयजल के पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल ना करें जिससे आने वाले समय में पेयजल किल्लत की स्थिति ना बन सके।

जिला कलक्टर ने कहा कि पीएचईडी के अधिकारी फील्ड में जाकर क्रिटिकल प्वाइंट चिन्हित करते हुए माइक्रो लेवल पर रणनीति बनाएंगे और इस संबंध में उपखंड अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष जागरूकता कैंपेन भी चलाएंगे।

 फील्ड में उपस्थित रहने के लिए अधिकारी पाबंद

मेहता ने कहा कि सभी विभाग अपने फील्ड अधिकारियों को फील्ड में उपस्थित रहने के लिए पाबंद करें । उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी बिना अनुमति के नहर बंदी के दौरान अनुपस्थित पाया जाती हैं तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। पानी, चोरी जैसी घटनाएं रोकने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) आरएसी के जवानों की टीम तैयार करवाएंगे । पुलिस आईजीएनपी और पीएचडी के अधिकारियों से समन्वय करते हुए आवश्यकता पड़ने पर मदद के लिए उपलब्ध रहेगी।सर्वाधिक प्रभावित होने वाले गांवों की सूची दें।


जिला कलक्टर ने नहरबंदी से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले गांवों की सूची उपखंड वार उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में विश्लेषण करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था समय पर तैयार कर ली जाए और साथ ही ऐसे गांव जहां अंतिम 10 से 15 दिनों में क्रिटिकल स्थिति बने वहां विशेष व्यवस्था के प्रावधान किए जाएं। मेहता ने कहा कि रणनीति तैयार करने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पानी वितरण शेड्यूल इस प्रकार तैयार किया जाए कि ऐसा कोई गांव नहीं हो जहां लंबे समय तक पानी ना पहुंचे।समझाइश कार्य को भी प्राथमिकता पर रखें।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।