Skip to main content

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी कि बैठक संपन्न

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 28 फरवरी । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि आज सर्किट हाउस में राज्य कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसे राजस्थान की प्रभारी आशा शर्मा (केंद्रीय संयुक्त सचिव) ने संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी की बैठक की रिपोर्टिंग की और भावी कार्यक्रमों को मीटिंग में रखा।


बैठक में 11 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।राज्य उपाध्यक्ष दुर्गा स्वामी ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष नारे के साथ मनाया जाएगा। "लोकतंत्र पर हमले बंद करो, सामाजिक आर्थिक राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करो" की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सप्ताह भर पूरे राजस्थान में पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत गांव, तहसील और जिला स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करते हुए सरकारों द्वारा आमजन विरोधी फैसलों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।



जिसके तहत तीन काले कृषि कानूनों, श्रम कानूनों पर हमले, नई शिक्षा नीति के दुष्परिणामों तथा सार्वजनिक उपक्रमों के तीव्र गति से हो रहे निजी करण के दुष्परिणामों का प्रचार प्रसार करते हुए राज्य में बढ़ती महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं को लामबंद किया जाएगा। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष कुसुम साहीवाल, तारा धायल ने पूरे प्रदेश में सदस्यता को और अधिक बढ़ाने पर बल दिया, जिसे पूरी राज्य कमेटी ने लागू करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। राज्य संयुक्त सचिव कमला मेघवाल, कविता शर्मा, रेखा जांगिड़ आदि ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ तेजी से बढ़ रहे मनुवादी हमलों के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कठोर कदम उठाएगी राज्य कमेटी की बैठक में जयपुर, जोधपुर, अलवर, सीकर, बूंदी, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और चित्तौड़ जिले से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...