Skip to main content

डॉ कल्ला को सौंपा शिक्षकों एवं कर्मचारियों का 15 सूत्रीय मांग पत्र

बीकानेर बुलेटिन



राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का शिष्टमंडल ऊर्जा और जन स्वास्थ्य मंत्री से मिला




बीकानेर 28 फरवरी 2021, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का शिष्टमंडल प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा के नेतृत्व में  बीडी कल्ला (ऊर्जा और जन स्वास्थ्य मंत्री) राजस्थान सरकार से मिला। प्रगतिशील ने राजस्थान राज्य के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित आवश्यक मांगों को लेकर एक 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के आह्वान पर मंत्री महोदय को सुपुर्द किया।



 बीडी कल्ला ने मांग पत्र को पढ़ने के पश्चात यह कहा कि मैं अपनी ओर से माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को जरूर आपकी समस्याओं से अवगत करा दूंगा हमारी सरकार आपके इस मांग पत्र को निश्चित ध्यान पूर्वक अध्ययन के पश्चात जो संभव होगा हम शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों में निश्चित तौर पर फैसला लेंगे मांग पत्र में मुख्य रूप से जनवरी 2004 के पश्चात नए कर्मचारियों एवं शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पे ग्रेड संशोधन, मंत्रालय कर्मचारियों के ग्रेड संशोधन और शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को लेकर इस पर अधिक ध्यान देने के लिए मंत्री महोदय को कहा गया । 



हमारे मांग पत्र में जो पुरानी मांगे हैं सरकार ने स्वीकार नहीं कि उनको भी हमने ज्ञापन में में रखा है ताकि सरकार शिक्षकों की इन मांगों पर जल्द जानते हैं। सरकार की बनाई गई कमेटी और भी मंत्री महोदय को इशारा किया कि कमेटी के निर्णय को शीघ्र लागू किया जाए क्योंकि राज्य का कर्मचारी सदैव सरकार के साथ रहा है फिर भी कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं हो रहा है शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद पारीक, अनिल वर्मा ,जिला मंत्री गोविंद भार्गव ,गुरु प्रसाद भार्गव, अब्दुल वहाब और प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष आचार्य सहित अनेक साथियों ने मंत्री महोदय को ज्ञापन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।