Skip to main content

पगड़ी बढ़ाएगी बीकानेर के रेलवे स्टेशन की शोभा

बीकानेर बुलेटिन



राजस्थान की आन बान और शान एवं राजस्थान की वेशभूषा का अभिन्न अंग पगड़ी बीकानेर के रेलवे स्टेशन की शोभा बढ़ाएगी । हाल ही में बीकानेर के कलाकार पवन व्यास द्वारा बनाई गई 1569 फीट लम्बी पगड़ी बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 1 पर दिनांक 28.2.2021 को सुबह 10 बजे रखी गई । जिसका उद्धघाटन बीकानेर रेलवे मजिस्ट्रेट राजेन्द्र साहू एवं समाज सेवी भामाशाह महावीर रांका द्वारा किया गया । इसके साथ ही यंहा अलग अलग तरह की सबसे छोटी पगड़ीयो को जनवलोकन के लिए रोट्रेक्ट मरुधरा द्वारा रखी गई जिससे आने जाने वाले यात्रियों को राजस्थानी संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा वहीं राजस्थान टूरिज्म का भी फायदा होगा साथ ही राजस्थानी कला को प्रोत्शाहन मिलेगा ।मुख्य बात ये है कि यंहा सबसे छोटी व सबसे बड़ी पगड़ी एक साथ रखी गई है ।राजस्थान के बागौर की हवेली में रखी पगड़ी से यह 10 गुना ज्यादा लम्बी है । क्लब के अध्यक्ष आशीष किराडू ने बताया कि क्लब द्वारा बीकानेर की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्य किए जाते हैं। कार्यक्रम में पधारे रोटरी क्लब के डीजी हरीश गॉड को महावीर रांका द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



 मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे मजिस्ट्रेट राजेंद्र साहू को प्रतीक चिन्ह देकर क्लब के जेड आर आर अधिवक्ता मुकुंद व्यास द्वारा सम्मानित किया। समाजसेवी महावीर रांका को कलाकार पवन व्यास द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । आज के कार्यक्रम में उमाकांत व्यास, विनय बिस्सा, राजेंद्र भादाणी, निधि शंकर मोदी, देवेंद्र तंवर, अनुराग शर्मा, मणि शंकर छंगाणी, ध्रुव व्यास, मनोज खत्री, युवा कांग्रेस नेता राहुल व्यास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीकानेर के विख्यात उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। और चलचित्र द्वारा जो यादें हमेशा सही दी जाती हैं उन सभी चल चित्रों को कैद बीकानेर के विख्यात उद्घोषक और फिजियोथैरेपिस्ट अमित पुरोहित ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...