Skip to main content

नोखा के कारोबारी की दुकान पर लूट का प्रयास, जाबांज सुनील कठातला ने गोली खा कर भी दिया ईमानदारी का परिचय

बीकानेर बुलेटिन





असम के जोरहाट स्थित मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी के पास नवल चंद रामकिशन नामक प्रतिष्ठान में लूट के प्रयास की घटना में श्रीबालाजी निवासी सुनील कठातला घायल हो गया। उसके पांव में गोली लगने के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। प्रतिष्ठान पर पहुंचे दो बदमाशों ने सुनील से तिजौरी में रखे रुपए मांगे थे। नहीं देने पर आरोपियों ने उसके पांव में गोली मार दी। खून से लहूलुहान हालत के बावजूद सुनील ने एक आरोपी को दबोचे रखा। मौके पर पहुंची आसाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सुनील की बहादुरी पर 50 हजार रुपए का नगद इनाम दिया है। गोलीबारी में सुनील पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बावजूद उसने साहस दिखाते हुए अपने सहयोगी अनिल यादव व ड्राइवर बिटुपन बोरा के सहयोग से आरोपी देहा को पकड़ लिया। शर्मा को तत्काल जेएमसीएच में भर्ती कराया गया। 
असम पुलिस द्वारा सुनील कठातला का सम्मान



नोखा के व्यापारी रामकिशन गट्‌टाणी का जोरहाट में आटे और मैदे का बिजनेस है। आरोपी प्रांजल बोरा उर्फ देहा और राहुल साहू ने फिरौती की मांग करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था। सुनील ने बताया कि रात के करीब दस बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दुकान आए। हथियारों से लैस दोनों ने गल्ले और तिजोरी में रखे रुपए देने को कहा। एक आरोपी ने कनपट्टी पर बंदूक तान दी। हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने मेरे पांव पर गोली मार दी। इसके बावजूद मैंने उसे पकड़े रखा। घटना की सूचना के बाद मौके पर आसाम पुलिस ने प्रांजल बोरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया वहीं फरार आरोपी राहुल साहू को अगले दिन पकड़ लिया। सुनील की जाबांजी जिसने भी देखी वो दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। स्वामीभक्ति और कर्त्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण उसने पेश किया। बदमाशों की पैसे की मांग को उसने साफ तौर पर नकार दिया। वहीं गोली लगने के बाद उन्हें ललकारते हुए सुनील अपनी परवाह न कर बदमाश प्रांजल पर चढ़ बैठा। आखिर उसने दो बदमाशों में एक को पकड़ कर ही दम लिया। घटना के बाद अस्पताल में डीएसपी मामोनी ने सुनील की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपने पुलिस का काम आसान कर दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे एसपी ने कहा कि सिर पर जब पिस्तौल तनी हो तो अच्छे-अच्छे का फ्यूज उड़ जाता है। लेकिन सुनील ने अपनी क्षमता से कहीं आगे बढ़कर प्रतिरोध किया जो काबिले तारीफ है। घटना के दौरान सुनील की बहादुरी के साथ चश्मदीदों ने उसका मानवीय पक्ष भी देखा। जब भीड़ बदमाश प्रांजल को पीटने लगी तो घायल सुनील ने अपनी परवाह न कर प्रांजल को सुरक्षित दुकान में ले जाने को कहा। सुनील के अनुसार भीड़ की पिटाई से उसकी जान जा सकती थी। ऐसी विकट परिस्थिति में सुनील की इस सूझबूझ और मानवता ने उसका कद लोगों की नज़रों में ऊंचा कर दिया।
पुलिस गिरफ्त में आया राहुल साहू





Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।