Skip to main content

समाज सँभालेगा गोचर औऱ गाय, सरकारें जुड़े

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर सरेह नथानिया गोचर का मुद्दा अब समाज और देशभर में सार्वजनिक मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाएं औऱ लोग मिलकर संभालेंगे। गोचर औऱ गाय को समाज सँभालेगा यह अलख जगानी शुरू की गई हैं सरकारें इसमें सहयोगी बन सकती है। इसी मुद्दे पर ठोस कार्यनीति बनाने के लिए सरेह नथानिया गोचर चारागाह पर इसी माह के आखिरी सप्ताह में सभा रखी गई है।। इस सभा में संयुक्त गोचर विकास समिति, देवी सिंह भाटी, बृज नारायण किराडू विभिन्न गोचर से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय गोचर बचाओ आंदोलन की रूपरेखा पर विचार करेगी । समिति का मानना है कि राज्य सरकार गोचर, ओरण, जोहड़ पायतन औऱ बहाव क्षेत्र को लेकर कार्यनीति को प्रभावी बनाए। गोचर, ओरण को लेकर उच्च न्यायालय औऱ सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की सरकार पालना करवाए।। गोचर ओरण हमारी जीवन संस्कृति है। यह पर्यावरण, इकोलॉजी ( पारिस्थितिकी तन्त्र ) के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं। सरकारें इसे समझे औऱ जनता को समझाएं। समिति के गोचर बचाओ मुद्दे पर राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रस्ताव पर विचार होगा। साथ ही पर्यावरण, सार्वजनिक सम्पदा संरक्षण के मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं और समूहों के साथ भी गोचर औऱ गाय के मुद्दे को व्यापक रूप देने पर विचार किया जा रहा है। गोचर बचाओ राष्ट्रीय आंदोलन के अगुवा देवीसिंह भाटी मानते हैं कि गोचर और गाय समाज सँभाले इस प्रयास में बड़ी संख्या में लोग जुटने शुरू हुए हैं। भारी जन समर्थन मिला है। गांव गाँव से फोन और लोग आ रहे हैं कि हमारी गोचर का संरक्षण हो। देशभर से खासकर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हिमाचल औऱ हरियाणा के लोग गोचर संरक्षण के राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े हैं। बृज नारायण किराडू कहते हैं सभा में प्रदेश और देश में गोचर या सार्वजनिक भू संपदा कैसे सुरक्षित हो तथा इस मुद्दे का व्यापक असर कैसे हो इस बात पर विचार किया जाना है। सरेह नथानिया गोचर की दीवार बनने और प्रदेश में बाकी स्थानों पर गोचर सुरक्षा कैसे हो इस पर काम चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

गंगाशहर सहित 17 स्थानों पर निकलेगी धर्मयात्रा,कोरोना एडवाइजरी की होगी अनुपालन

बीकानेर बुलेटिन नव संवतसर पर सामूहिक रूप से निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार अलग अलग खंड़ों में निकाली जाएगी। इसके लिये 17 ब्लॉक निर्धारित किये गये। जहां के कार्यकर्ता अपने ब्लॉकों में धर्मयात्रा निकालकर पूजा अर्चना करेंगे। हिन्दु जागरण मंच के जिला संयोजक जेठानंद व्यास ने बताया कि 13 अप्रैल को नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार एक साथ नहीं निकलेगी। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता को एक पत्र देकर अवगत करवा गया है कि नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा को17 क्षेत्रों में विकेन्द्रीकरण किया गया है। जिसके तहत शहर में 17 स्थानों पर अपने-अपने क्षेत्रों में रैली निकाली जाएगी और बाद में उसी क्षेत्र में महाआरती होगी। व्यास ने बताया कि जूनागढ़ पर महाआरती का आयोजन तो होगा लेकिन यहां वे लोग ही आरती करेंगे जो इसी क्षेत्र से आते है। उन्होंने बताया कि हिन्दु धर्मयात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर है, लोगों में उत्साह है परंतु कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार उत्साह थोड़ा फीका जरू...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...