Skip to main content

जिला कलक्टर ने की कोरोना की तीसरी संभावित लहर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 11 अगस्त। कोरोना की तीसरी संभावित लहर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पीबीएम अस्पताल, जिला अस्पताल तथा विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर बनने वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स, पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता तथा चिकित्सा संस्थानों में बच्चों के लिए की गई व्यवस्था के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में स्वीकृत सभी ग्यारह और जिला अस्पताल का एक प्लांट शीघ्र प्रारम्भ हो जाए। इसके लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाए। सभी प्लांट्स चालू होने के बाद पीबीएम में प्रतिदिन एक हजार से अधिक सिलेण्डर ऑक्सीजन जनरेट हो सकेगी। उन्होंने पीबीएम अस्पताल में बच्चों के लिए की जा रही विशेष तैयारियों के बारे में जाना तथा बताया कि यहां पीकू और नीकू के पच्चीस-पच्चीस आईसीयू बैड तथा ऑक्सीजन युक्त सौ अतिरिक्त बैड तैयार किए गए हैं। वहीं राज्य सरकार द्वारा 100 नीकू एवं 25 पीकू बैड भी स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें भी शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बताया कि खाजूवाला, नोखा, नापासर और देशनोक में एनआरएचएम के तहत बनने वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के सिविल कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य शीघ्र करवाने को कहा। उन्होंने बताया कि पीबीएम में 150 तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 600 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। पीएचसी एवं सीएचसी स्तर तक इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यह कंसंट्रेटर चालू स्थिति में रहें। 
मेहता ने कहा कि वर्तमान में जिन स्थानों पर कोरोना के एक-दो रोगी भी सामने आ रहे हैं, उन क्षेत्रों में प्रभावी कांटेक्ट ट्रेसिंग हो। आवश्यकता के अनुसार मिनी कंटेटमेंट जोन बनाए जाएं तथा इन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एरिया मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ गश्त करें तथा कोविड प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करवाएं। आमजन को मास्क लगाने तथा डिसटेंसिंग रखने के लिए प्रेरित किया जाए तथा ऐसा नहीं होने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र इंदौलिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश आचार्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिन्दर सिरोही, संयुक्त निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. देवेन्द्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. चाहर सहित चिकित्सा अधिकारी एवं एरिया मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

निर्वाचन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की होगी पालना जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाने, हाथ सेनेटाइज्ड करने जैसी सावधानियां रखनी होंगी। मतदान केन्द्रों पर इससे जागरुकता से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को इसका विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज्ड करवाए जाएं। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर, उचित दूरी रखनी होगी। मतदान में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेहता ने कहा कि लोग मतदान केन्द्र या आसपास भीड़ या समूह ...

बीकानेर: इन इलाकों में शनिवार को बत्ती गुल

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिये शनिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पवनपुरी सेक्टर एक से चार, गांधी कॉलोनी,नागणेची बाजार व नागणेची स्कीम,करणी नगर, बीकानेर नर्सिंग होम के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।