Skip to main content

डूंगर कॉलेज का इंतजार खत्म,इन कॉलेजों में इन्होने मारी बाजी

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गये है। जीते हुए प्रत्याशियो के समर्थक गुलाल से सने नजर आ रहे है, वंही ढोल नगाड़ो की थाप पर छात्र छात्राएं अपने प्रत्याशी की जीत पर ख़ुशी का इजहार कर रहे है।

महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में एबीवीपी ने जीत हासिल की है। एबीवीपी के महासचिव पद पर योगेश हर्ष ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर लोकेंद्र सिंह ने भवानी सिंह तंवर को हराया। महासचिव पद पर दीपक हर्ष ने जीत दर्ज की है।

महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में एबीवीपी आगे

MGSU में अध्यक्ष पद पर लोकेंद्र ने 275, भवानी सिंह ने 259, भैराराम जाखड़ा 51 वोट लिए, जबकि पांच नोटा रहे। उपाध्यक्ष पद पर दीपिका शर्मा ने 332 वोट लेकर जीत दर्ज की। इस पद पर भरत गौड ने 243 वोट लिए। महासचिव पद पर योगेश हर्ष ने विजयपाल चौधरी को हराया। योगेश को 339 वोट मिले जबकि विजयपाल को 218 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर वर्षा सेन ने 352 वोट लेकर जीत दर्ज की। इस पद पर कुलदीप सोनी को 201 वोट मिले।

एमएस कॉलेज में NSUI का परचम

महारानी सुर्दशन कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर कु. निरमा मेघवाल विजयी रहीं, जिन्हें 952 मत मिले और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कु. रचना को 222 मत प्राप्त हुए तथा 730 मतों से विजयी रही। उपाध्यक्ष पद पर रविना जाट विजयी रहीं, जिन्हें 861 मत मिले और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजना सारस्वत को 280 मत प्राप्त हुए तथा 581 मतों से विजयी रही। महासचिव पद पर लक्ष्मी पारीक विजयी रहीं। जिन्हें 943 मत मिले और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी वर्षा पुरोहित को 259 मत मिले। वो 684 मतों से विजयी रही। संयुक्त सचिव पद पर रितु गहलोत विजयी रहीं, जिन्हें 1049 मत मिले और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति चांवरिया को 286 मत प्राप्त हुए तथा 763 मतों से विजयी रही।

नेहरु शारदा पीठ में कृतिका अध्यक्ष बनी

पहला परिणाम नेहरु शारदा पीठ कॉलेज से आया है, जहां अध्यक्ष पद पर कृतिका पारीक ने यश देरासरी को दस वोट से हराकर जीत हासिल की है। यहां उपाध्यक्ष पद पर जयकिशन जोशी जीते हैं। वहीं जैन गर्ल्स कॉलेज में निशा सोनी ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय उम्मीदवार निशा ने 28 वोट से जीत दर्ज की है। यहां उपाध्यक्ष पद पर वंशिका बोथरा ने जीत हासिल की। वंशिका एबीवीपी के बैनर पर चुनाव लड़ी।

जैन पीजी कॉलेज में बिजेश बने अध्यक्ष

जैन पीजी कॉलेज में बिजेश बिश्नोई ने 63 मतों से जीत हासिल की। यहां आशीष परिहार को हराया। उपाध्यक्ष पद पर दीपक आचार्य ने रवि माली को 92 वोट से हराया। महासचिव हिमांशु अग्रवाल बने उसने दीक्षित बोथरा को 83 मतों से हराया। संयुक्त सचिव आनन्द मारु बने, जिसने में गौरव यादव को 73 मतों से हराया।

जैन गर्ल्स में अध्यक्ष को छोड़ ABVP की जीत

जैन गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी को अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा, जबकि शेष सीटों पर एबीवीपी के प्रत्याशी जीत गए। यहां एबीवीपी की पल्लवी कच्छावा को निर्दलीय निशा सोनी ने 28 वोट से हराया दिया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी सफल रही। यहां वंशिका बोथरा ने रिंकू आचार्य को हराया। महासचिव पद पर एबीवीपी की गार्गी सोलंकी ने निर्दलीय कलावती सोनी को हराया। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की कोमल राठौड़ ने मोनिका कंवर को हराया।
लूणकरनसर के सरकारी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर हंसराज विजयी रहे।
लूणकरनसर के सरकारी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर हंसराज विजयी रहे।

लूणकरनसर गर्वंमेंट कॉलेज में हंसराज अध्यक्ष

लूणकरनसर के सरकारी कॉलेज में हंसराज ने अध्यक्ष पद जीता। हंसराज ने 310 वोट लिए, जबकि राजाराम ने 97 अंक लिए। दूसरे नंबर पर माया ने 165 वोट लिए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर ताराचंद ने 170 वोट लेकर जीत दर्ज की जबकि प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार ने 130 और सोनू ने 66 वोट लिए। महासचिव पद पर रमेश सुथार 357 वोट लेकर जीता, इस पद पर आरीज खान ने 160 वोट लिए।

डूंगर कॉलेज का इंतजार खत्म

छात्र संघ चुनाव के घोषित परिणामों में एबीवीपी ने कई कॉलेजों में जीत दर्ज कर शहर से गांवों तक परचम फहराया है। तो एनएसयूआई संभाग की सबसे बड़ी डूंगर कॉलेज व एम एस कॉलेज में अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज की। इन दोनों की कॉलेजों में पिछली बार भी एनएसयूआई के अध्यक्ष विजय हुए थे। डूंगर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर हरिराम गोदारा ने बाजी मारी है। 1765 वोट इस जीत ने एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास कूकणा का कद बढ़ा दिया है। जिन्होंने पूरे विश्वास के साथ हरिराम को उम्मीदवार बनाने की पैरवी की थी। जबकि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुन्दर बैरड़ ने इसका विरोध भी किया था। इस मायने में यह जीत बड़ी मानी जा रही है।वेटरनरी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मीणा,महासचिव पद पर तरूण पारीक व संयुक्त सचिव पर निहाल सिंह गुर्जर विजयी घोषित किये गये है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।