Skip to main content

बरसात से पूर्व नालों की सफाई पर सक्रिय नगर निगम, महापौर ने ली सुध, नाला सफाई और निर्माण के आदेश

बीकानेर बुलेटिन





बरसात से पहले नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की सफाई के निर्देश महापौर सुशीला कंवर द्वारा जारी किए जा चुके हैं। इस संबंध में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में टीम दिन रात बड़े एवं खुले नालों की सफाई का कार्य कर रहा है। लगातार निगम संसाधनों एवं कर्मचारियों द्वारा इन नालों की सफाई एवं शिल्ट निकालने का कार्य किया जा रहा है। 
आज महापौर सुशीला कंवर पार्षद निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता पवन बंसल, सहायक अभियंता नजीर गौरी, कनिष्ठ अभियंता श्यामसुंदर व्यास, स्वास्थ्य अधिकारी ओम जावा, सीवरेज प्रभारी ज्ञान प्रकाश बारासा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इन नालों के निरीक्षण पर रही। 

महापौर सुबह 10 बजे पूरी टीम के साथ वार्ड 56 चूना भट्टा के पीछे स्थित नाले पर पहुंची जहां निगम संसाधनों से नाले की सफाई का कार्य जारी था। नाला लंबे समय से क्षतिग्रस्त है जिससे आमजन को आए दिन कठिनाइयों तथा नाले का कीचड़ बाहर आने जैसी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। नाला खुला होने की वजह से कई बार पशु गिर जाने तथा रिहायशी लोगों के गिर जाने का भय रहता है। महापौर ने निरीक्षण के दौरान खुले एवं क्षतिग्रस्त नाले को लेकर अभियंताओं से चर्चा की तो ज्ञात हुआ की उक्त नाला यूआईटी क्षेत्राधिकार में है तथा यूआईटी में बजट ना होने के कारण मरम्मत एवं निर्माण में असक्षम है । जिस पर महापौर ने संज्ञान लेते हुए आमजन के हित में निगम बजट से नाला के मरम्मत तथा कवर निर्माण के निर्देश दिए। 

महापौर ने बताया की बरसाल से पहले चल रहे नाला सफाई के कार्यों का आज निरीक्षण किया जा रहा है । वार्ड 56 में स्थित यूआईटी के इस नाले की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है लगभग 5 से 6 फीट गहरा यह नाला क्षतिग्रस्त है तथा खुला है । जिस वजह से पशु गिर जाने तथा जनता की सुरक्षा की दृष्टि से भी भयावह है। यूआईटी के पास बजट ना होने के कारण यह नाला लंबे समय से क्षतिग्रस्त है । शहर में स्वच्छता एवं आमजन की सुरक्षा निगम का प्राथमिक कर्त्तव्य है । इसलिए अभियंताओं को आगामी 3 दिनों में तकमीना बनाकर बरसात से पूर्व नाला मरम्मत तथा कवर करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम का पूरा प्रयास रहेगा की इस बार बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई हो जिससे आमजन को बरसात के समय  कोई समस्या न हो।

आमजन से की स्वच्छता की अपील

महापौर के निरीक्षण के दौरान काफी संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर आए तथा महापौर को कचरे एवं नाले की समस्या से अवगत करवाया। जिस पर तुरंत संज्ञान लेकर महापौर ने कचरा उठवाने के आदेश दिए तथा नाले की समस्या का बरसात से पूर्व सम्पूर्ण समाधान का आश्वासन दिया। महापौर ने एक बार पूर्ण सफाई के बाद मोहल्लेवासियों से भविष्य में सड़कों पर कचरा न फैलाने की अपील की ।जिस पर मोहल्लेवासियों ने महापौर का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कचरा न फैलाने की बात कही।


वार्ड 72 में नाले का निरीक्षण किया

बरसात से पूर्व चल रही नालों की सफाई कार्य के निरीक्षण पर निकली महापौर वार्ड 72 में सेटेलाइट हॉस्पिटल के सामने स्थित नाले पर पहुंची जहां निगम संसाधनों से नाले की सफाई का कार्य जारी है। महापौर ने नाले के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र नाला सफाई कर सफाई के साथ शील्ट उठाने के भी निर्देश दिए। 
महापौर के निरीक्षण के दौरान  स्वास्थ्य अधिकारी ओम जावा तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

वार्ड 3 में महापौर ने नाला सफाई का निरीक्षण किया

महापौर दिन भर नाला सफाई के निरीक्षण पर रही। वार्ड 3 सुजानदेसर में चल रहे नाला सफाई पर पहुंची महापौर ने पूरे नाले का निरीक्षण किया। नाले की सफाई हो चुकी है जिसके शील्ट उठाने का कार्य किया जा रहा है । महापौर ने संबंधित अधिकारियों को शील्ट के साथ नाले के दोनो तरफ हो रहे झाड़ एवं अन्य कचरे को हटाने के निर्देश दिए। पार्षद राजेश कच्छावा ने महापौर का बरसात से पूर्व सुजानदेसर के सबसे बड़े नाले की सफाई के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर पार्षद राजेश कच्छावा, मुकेश पंवार तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।