Skip to main content

पीबीएम के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृत किए 400 बैड क्षमता के चार ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट,संक्रामक रोगों के इलाज के लिए अस्पताल बनाने के लिए स्थान चिन्हित

बीकानेर बुलेटिन






ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने ली बैठक, कोविड प्रबन्धन सहित पीबीएम की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की

बीकानेर, 25 मई। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रबंधन संबंधित समीक्षा बैठक ली।
इस दौरान डाॅ. कल्ला ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के लिए 400 बैड क्षमता वाले चार आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट्स राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिए गए हैं। अगले दो माह में इनका निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद पीबीएम अस्पताल में पर्याप्त आॅक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पीबीएम अस्पताल में राज्य सरकार तथा विभिन्न भामाशाहों एवं संस्थाओं के सहयोग से आॅक्सीजन कंसंट्रेटर उपलबध करवाए जा रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार वेंटीलेटर, बाईपेप और आॅक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों से सतत वार्ता की जा रही है। पीबीएम में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए संसाधनों और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में संक्रामक रोगों के इलाज के लिए अलग से बनने वाले अस्पताल के लिए उनके द्वारा विधायक कोष से एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लगने वाली राशि की स्वीकृति डीएमएफटी सहित अन्य मदों से करवाई जाएगी। यह अस्पताल बीकानेर संभाग का अत्याधुनिक अस्पताल होगा। पीबीएम प्रशासन द्वारा इसके लिए स्थान चिन्हित कर लेने की जानकारी दी गई तथा कहा कि यह कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाएगा। डाॅ. कल्ला ने पीबीएम अस्पताल में वर्तमान में भर्ती मरीजों, इनकी स्थिति, आॅक्सीजन की उपलब्धता, खपत एवं आवश्यकता के बारे में जाना।

डाॅ. कल्ला ने ब्लैक फंगस की स्थिति की समीक्षा की तथा कहा कि इसके रोगियों के लिए आवश्यक इंजेक्शन एवं दवाइयां उपलब्ध रहे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन, उच्च स्तर के  अधिकारियों के संपर्क में रहे। उन्होंने बैठक के दौरान ही राज्य सरकार के संबंधित उच्चाधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए कि बीकानेर में मांग के अनुरूप दवाइयों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अस्पताल में रिक्त एवं स्वीकृत पदों की समीक्षा की तथा कहा कि आवश्यक पद भरवाने के प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए पीबीएम अस्पताल द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जाना तथा कहा कि योजना बनाकर इसके तहत कार्य किया जाए।

डाॅ. कल्ला ने जिला चिकित्सालय और गंगाशहर स्थित सैटेलाइट हाॅस्पिटल से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की तथा कहा कि मेडिकल काॅलेज द्वारा इन अस्पतालों में आवश्यक संसाधन मुहैया करवाए जाएं, जिससे इन अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज हो सके। उन्होंने पीबीएम अस्पताल के विभिन्न प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही स्वीकृत ट्यूबवेल के कार्य के संबंध में जानकारी ली।
बैठक में सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ मुकेश आर्य पीबीएम अधीक्षक डाॅ परमेन्द्र सिरोही, डाॅ बी.के. गुप्ता, डॉ. जितेंद्र आचार्य, डाॅ भूपेंद्र शर्मा, डाॅ. दीवान जाखड़ मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...