Skip to main content

राजस्थान:1 जून से होगी अनलॉक प्रक्रिया शुरू,कम भीड़वाली व्यवसायिक गतिविधियों की मिलेगी अनुमति

बीकानेर बुलेटिन





जयपुर। प्रदेश में सरकार ने 8 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के साथ 1 जून के बाद से चुनिंदा सेक्टर को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। जिन जिलों में कोरोना के मामले कम हैं, वहां से अनलॉक की शुरुआत होगी। कम भीड़-भाड़ की संभावना वाली दुकानों को पहले खोलने की अनुमति दी जाएगी।

1 जून के कुछ दुकानों के साथ बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए गृह विभाग अलग से गाइडलाइन जारी करेगा। गृह विभाग की नई गाइडलाइन में अनलॉक प्रकिया शुरू करने का जिक्र है। प्रदेश में मेडिकल, किराना, फल सब्जी और दूध की दुकानों को छोड़कर 17 अप्रैल से ही बाजार बंद हैं। कई व्यापारिक संगठन भी दुकानें खोलने की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से बाजार बंद रहने से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। छोटे व्यापारियों और किराए की दुकान वालों के सामने सबसे ज्यादा दिक्कत है। कर्ज लेकर कारोबार करने वालों को किस्तें चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

संक्रमण दर देखकर फैसला

जालौर, प्रतापगढ़, धौलपुर, बांसवाड़ा ऐसे जिले हैं, जहां एक्टिव केस एक हजार से कम हैं। कई अन्य जिलों में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। जिन इलाकों में संक्रमण की दर कम है, वहां छूट दी जाएगी। सप्ताह भर में रिकवरी रेट और बढ़ेगा। ऐसे में बहुत से जिलों में हालात सामान्य होने के आसार हैं। इसलिए अनलॉक की शुरूआत वाले जिलों की संख्या दर्जन भर से ज्यादा होना तय है।

विकास योजनाओं के काम 

शुरू होंगे ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े मनरेगा के काम फिर से शुरू किए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग इसके लिए अलग से गाइडलाइन जारी कर रहा है। 10 मई से मनरेगा के काम बंद कर दिए गए थे। अब सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ मनरेगा और ग्रामीण विकास की योजनाओं के कामों को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है।




Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...