Skip to main content

बीकानेर फाउण्डेशन और इंडिया बुल्स की पहल, होम क्वारेन्टीन मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध करवाएंगे दवाइयां

बीकानेर बुलेटिन




ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ने जिला कलक्टर को सौंपी दवाइयां

पांच हजार किट पर खर्च होंगे 20 लाख, पन्द्रह हजार लोगों तक पहुंचेगी दवाइयां

बीकानेर, 25 मई। बीकानेर फाउंडेशन और इंडिया बुल्स द्वारा होम क्वारेन्टीन मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता को इन दवाइयों की पांच हजार किटें सौंपी।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहतर प्रबन्धन किया गया है। वर्तमान में त्रिस्तरीय जन अनुशासन कर्फ्यू के रूप में पाबंदी का चौथा चरण चल रहा है। इन सभी प्रयासों की बदौलत पिछले दिनों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि 8 जून तक की इन पाबंदियों की सभी पालना करें। यह संक्रमण की चेन तोड़ने में प्रभावी साबित होंगी।

डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर फाउंडेशन द्वारा कोरोना काल में सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्य किए गए हैं। इनमें जरूरतमंदों को सूखा राशन, खाने के पैकेट, पल्स आॅक्सीमीटर, थर्मामीटर और आॅक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाना आदि शामिल हैं। अब मरीजों के लिए मेडिकल किटें उपलब्ध करवाना इसी श्रृंखला की एक कड़ी है। डॉ. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार और इन स्वयंसेवी संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों से जल्दी ही प्रदेश और जिला कोरोना मुक्त होगा।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि इंडिया बुल्स और बीकानेर फाउण्डेशन द्वारा सीएसआर के तहत दवाइयां उपलब्ध करवाना अच्छी पहल है। वर्तमान में जिले में डोर टु डोर सर्वे चल रहा है। सर्वे के दौरान चिन्हित होने वाले आइएलआई मरीजों को हाथोहाथ दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। इन संस्थाओं द्वारा उपलब्ध करवाई गई यह मेडिकल किटें भी ऐसे मरीजों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीकानेर फाउण्डेशन द्वारा किए गए ऐसे कार्यों से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।

बीकानेर फाउण्डेशन के सचिव कमल कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकट के दौरान अधिक से अधिक मरीजों को घर बैठे सभी मेडिकल सुविधाएं मिलें, संस्था इसके प्रति कृत संकल्प है। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होते ही फॉउंडेशन द्वारा संक्रमण को घर से ही ठीक करने की दिशा में कार्य किया गया। इसके तहत पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में संस्था द्वारा अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विभिन्न सेवा कार्य प्रारम्भ किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन किटों के माध्यम से पंद्रह हजार लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। इन पर लगभग बीस लाख रुपये व्यय किए होंगे। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहेगी।

फाउण्डेशन के साजिद सुलेमानी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण रंगा ने किया। इस दौरान राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष  अनिल कल्ला, कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. नवल गुप्ता, वीरेंद्र किराडू, राजेश दुजारी, देवेंद्र बिस्सा, सुमनेश रंगा, जतिन व्यास, दिनेश जोशी, राजा व्यास आदि मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...