Skip to main content

“पुरानी जेल भूमि” न्यास द्वारा निवेशकों के साथ 16 अक्टूबर को की जाएगी चर्चा

बीकानेर बुलेटिन



पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए बनाया जाएगा अधिक उपयुक्त

बीकानेर, 11 अक्टूबर। नगर विकास न्यास द्वारा पुरानी जेल परिसर भूमि को निवेशकों के लिए अधिक उपयुक्त बनाने तथा यहां मांग के अनुसार मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, हॉल रेस्टोरेंट, शो रूम इत्यिादि खोले जाने के उददेश्य से निवेशकों के साथ चर्चा आयोजित की जाएगी। नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि इस सम्बंध में चर्चा के लिए 16 अक्टूबर को न्यास कार्यालय में 11 बजे निवेशकों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी।

आहूजा ने बताया कि  वर्ष 2011 में पुरानी जेल परिसर को नगर विकास न्यास को हस्तान्तरित किया गया था। परिसर का कुल क्षेत्रफल 32 हजार 301 वर्गमीटर है जिसमें पार्किंग व सड़क का क्षेत्रफल 11 हजार 993 वर्गमीटर है। शेष 20 हजार 308 वर्गमीटर क्षेत्रफल विक्रय योग्य है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां छोटे-छोटे प्लाट्स आवासीय तथा व्यवसायिक की नीलामी की गई थी, परन्तु कम क्षेत्रफल के प्लॉट की अधिकतम ऊँचाई सीमित होने के चलते निवेशकों के लिए ये कम उपयोगी थे। ऐसे में निवेशकों की सुविधा के लिए न्यास ने बड़े ब्लाक्स के रूप में भू निस्तारण नियम में वर्णित रीति के अनुसार भूमि विक्रय करने की योजना बनाई है जिसमें बिल्डिंग बाईलॉज के अनुसार अधिकतम निवेश के लिये प्लाट्स के साईज को भी पुनः निर्धारित किया जायेगा, ताकि निजी डवलपर्स द्वारा यहां मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हॉल, रेस्टोरेन्ट छोटी दुकानें, बड़े शॉरूम आदि बनाये जा सकें।

आहूजा ने बताया कि स्वर्णकार उद्योग के लिये यह भूमि सर्वाधिक उपयोग की है एवं इनवेस्टर अपनी आवश्यकता के अनुरूप दुकानें आदि काट सकेगा। उन्होंने बताया कि इनवेस्टर्स के साथ बैठक में उनकी  मांग के अनुसार ले-आऊट आदि में भी सुधार किया जावेगा ताकि इनवेस्टर को अधिकतम आच्छादित क्षेत्र के साथ-साथ अधिकतम ऊँचाई तक निर्माण की स्वीकृति मिल सके।

न्यास सचिव ने बताया कि यदि सड़क की चौड़ाई में भी आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जाएगा। इससे न्यास को अधिक राजस्व मिलने के साथ स्वर्णकारी कार्य को भी गति मिलेगी। आहूजा ने बताया कि बैठक में स्थानीय एवं बाहरी निवेशकों के साथ चर्चा कर इस सम्बंध में अन्य सुझाव भी लिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।