Skip to main content

अज्ञात महिला का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, सीमा विवाद के चक्कर में कई घंटे तक पड़ा रहा शव,बलात्कार के बाद हत्या का अंदेशा

बीकानेर बुलेटिन



कस्बे में रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी दूर लूणकरणसर की और रेल पटरियों के पास रविवार दोपहर बाद मिले एक अद्र्धनग्न महिला के शव को करीब 20 घंटे बाद स्थानीय पुलिस ने आखिरकार मोर्चरी तक पहुंचाया। घटना स्थल से कुछ दूर महिला का बैग भी पुलिस को मिला है। प्रथम दृष्टि से पुलिस बलात्कार के बाद हत्या का अंदेशा जताते हुए जांच कर रही है।

गौरतलब है कि रविवार शाम करीब तीन बजे रेलवे कर्मचारी ने पिलर संख्या 205/9 के पास पटरियों से दूर एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना स्टेशन अधिकारियों को दी। रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत करवाया। सूचना मिलने पर महाजन सीआइ अनिल कुमार, हैड कांस्टेबल नंदराम, भंवरलाल ङ्क्षघटाला आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव देखने पर तीन चार दिन पुराना लग रहा है।

पुलिस ने अंदेशा जताया कि बलात्कार के बाद महिला की हत्या कर शव दबाने का प्रयास किया है। महिला के आधे शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। शव के पैर मिट्टी में दबाए हुए थे। चेहरा बुरी तरह से नोचा व कुचला होने से होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। शव के पास महिला की चप्पल भी मिली है। पुलिस ने आसपास के थानों में शिनाख्त के लिए सूचना जारी की।

जहां महिला का शव मिला, उससे करीब 50 फीट दूर झाडिय़ों में पुलिस को एक बैग मिला। जिसमें महिला के पहनने के कपड़े, लिपिस्टिक, चूडिय़ां, चप्पल सहित अन्य सामान मिला है। इस बैग से पुलिस को कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे है। जिनके आधार पर पुलिस मामले की तह तक जाने व जल्द ही वारदात का खुलासा करने की कोशिश में है।

शव रेलवे के आउटर सिग्नल के अंदर होने के कारण स्थानीय पुलिस ने इसे रेलवे पुलिस का क्षेत्राधिकार बताया। महाजन सीआइ ने सूरतगढ़ व बीकानेर स्थित रेलवे पुलिस के अधिकारियों को घटना व क्षेत्राधिकार से अवगत करवाते हुए मामले की जानकारी दी लेकिन रेलवे पुलिस ने संवेदनहीनता का परिचय दिया। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाद सूरतगढ़ से रेलवे पुलिस के दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस के आने के बाद पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया।

जीआरपी ने भी रातभर शव को मौके से नहीं उठाया। सोमवार सुबह जीआरपी के राजेंद्र डूडी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने सुबह अपना क्षेत्राधिकार नहीं बताते हुए मामले से किनारा कर लिया। किसी ने शव को अस्पताल की मोर्चरी तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई और क्षेत्राधिकार को लेकर मामला एक दूसरे पर डालते रहे। आखिरकार महाजन सीआइ अनिल कुमार, हैड कांस्टेबल नंदराम ने मानवता का परिचय देते हुए मौका रिपोर्ट तैयार कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर शव को बीकानेर पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। उन्होंने सीआई अनिल कुमार को इस मामले को हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस बलात्कार के बाद हत्या का अंदेशा जताते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल पर बीकानेर से एफएसएल टीम व मेडिकल मोबाइल टीम भी पहुंची व रिपोर्ट तैयार की।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।