Skip to main content

19 को बीकानेर में होगा संस्कृति का महाकुंभ, आईजी व एडिशनल कमिश्नर ने किया मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 के पोस्टर का विमोचन, पढ़ें ख़बर

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर। हमारी संस्कृति ही हमारा प्राण है। संस्कृति का संरक्षण व संवर्द्धन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ख़बरमंडी न्यूज़ लेकर आया है मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 स्टेट लेवल कॉन्टेस्ट। प्रतियोगिता 19 मार्च 2023 को बीकानेर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता की ब्रांड एंबेसडर मिस मूमल 2023 गरिमा विजय है। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर संभाग ओमप्रकाश पासवान व अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 के पोस्टर का विमोचन किया। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई, सब इंस्पेक्टर भंवर लाल, सब इंस्पेक्टर जय कुमार सहित हैड कांस्टेबल आनंद कुमार, कांस्टेबल मनोज भादू आदि ने समर्थन में पोस्टर प्रमोशन किया। इस दौरान ख़बरमंडी के संस्थापक व पत्रकार रोशन बाफना साथ रहे। 

आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण की यह प्रतियोगिता समाज के लिए उपयोगी है। ऐसी प्रतियोगिताओं का समर्थन करना चाहिए। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने कहा कि संस्कृति ही समाज को सही दिशा देती है। ऐसी प्रतियोगिताओं से समाज में सकारात्मकता को बल मिलेगा।
बता दें कि मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हो रही है। मिस गणगौर राजस्थान में 16 व 16 वर्ष से अधिक उम्र की युवतियां हिस्सा ले सकती है। वहीं मिसेज गणगौर राजस्थान में सभी महिलाएं हिस्सा ले सकती है। उपरोक्त श्रेणी में आने वाली राजस्थान की कोई भी युवती व महिला इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगी। पूरी प्रतियोगिता बीकानेर में आयोजित होगी। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों की आने जाने व ठहराव की व्यवस्था उनकी स्वयं की रहेगी। प्रतियोगिता के समन्वयक शशिराज गोयल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए पोस्टर में दिए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म बीकानेर की अलग अलग लोकेशन पर उपलब्ध होंगे। प्रतियोगिता निशुल्क रखी गई है। हालांकि फॉर्म फीस 10 रूपए रखी गई है।





रोशन बाफना ने बताया कि दोनों श्रेणियों में विनर व दो-दो रनर-अप चुने जाएंगे। प्रतियोगियों को गणगौर के साथ ही अपनी प्रस्तुति देनी होगी।‌ प्रतियोगिता पूर्णतः सांस्कृतिक परिधानों में आयोजित होगी, किसी भी प्रकार की फूहड़ता अनुमत नहीं होगी। विजेताओं को बड़े अवॉर्ड सहित बड़े पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ख़बरमंडी न्यूज़ के फेसबुक पेज़, इंस्टाग्राम पेज़ व मोबाइल नंबरों से जुड़े रहें।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।