Skip to main content

अब सक्रिय बदमाशों की राउडी शीट खोलेगी पुलिस, गैंग को फॉलो करने वालों पर कसेंगे शिकंजा

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। अपराध की दुनिया में सक्रिय बदमाशों की पुलिस राउडी शीट खोलकर उनकी धरपकड़ करेगी। इसके लिए सभी थानों के एसएचओ को एसपी तेजस्वनी गौतम ने पाबंद किया। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने एरिया के सक्रिय बदमाशों की सूची तैयार करें, जिनके खिलाफ तीन या इससे अधिक केस हों। एसपी ने यह बात शनिवार को करीब चार घंटे चली क्राइम मीटिंग में कही।


उन्होंने कहा कि अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है, इसके साथ ही उन अपराधियों की धरपकड़ राउडी शीट खोलकर की जाएगी, जो हाल ही में अपराध की दुनिया में शामिल हुए हैं, या वर्तमान में सक्रिय हैं। क्राइम मीटिंग में आईजी ओम प्रकाश सहित एडिशनल एसपी हरीशंकर और सीओ सदर और सिटी आदि मौजूद थे।


एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा कि जिले में संगठित और गैंग बनाकर अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पिछले दो महीने में सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग से जुड़े करीब पांच सौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जमीन-जायदात से जुड़े अपराध और थानों में बकाया प्रकरणों को निपटाने के लिए एसएचओ को निर्देश दिए गए।

जिस प्रकार हिस्ट्रीशीटर की पूरी कुंडली पुलिस महकमे के पास होती है, उसी तर्ज पर जिनकी राउडी शीट खुलेगी उनकी पूरी जानकारी पुलिस अपने पास रखेगी। राउडी शीट खुलने के बाद संबंधित बदमाश की दिनचर्या में सुधार होता है तो उसकी राउडी शीट बंद भी की जा सकती है। बता दें कि बीकानेर में लंबे अर्से से अपराधियों की राउडी शीट नहीं खोली जा रही थी। एसपी तेजस्वनी गौतम ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी थानाधिकारियों को अपराधियों की राउडी शीट खोलने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं सक्रिय अपराधियों की पुलिस ने कुंडली तैयार करनी भी शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...