Skip to main content

Paytm, PhonePe और Mobikwik जैसे मोबाइल वॉलेट यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

बीकानेर बुलेटिन





बहुत जल्द आप एक मोबाइल वॉलेट से किसी दूसरे मोबाइल वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे. इसके लिए आपको यह चिंता नहीं करनी होगी कि आपके मोाबइल वॉलेट का सर्विस प्रोवाइडर कौन है. ऐसा इसलिए संभव होने वाला है क्योंकि भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज मौद्रिक नीति की बैठक के बाद एक खास ऐलान किया है. आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने आज बताया कि अगर केवाईसी जरूरतों को पूरा कर लिया गया है तो मोबाइल वॉलेट इंटरऑपरेबिलिटी की सुविधा दे सकते हैं.

वर्तमान में, ऐसे मोबाइल वॉलेट ऑपरेटर्स की संख्या बहुत कम है, जो एक दूसरे के प्लेटफॉर्म पर फंड ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं. यही कारण है कि बहुत बार ऐसा होता है जब आपके पास मोबाइल वॉलेट में पैसा है लेकिन आप उसे किसी और को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं.


हालांकि, सर्विस ऑपरेटर अपने प्लेटफॉर्म पर एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं. जैसे – आप पेटीएम से पेटीएफ या फोनपे से फोन के बीच पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

दो मोबाइल वॉलेट के बीच अभी कैसे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं?

हालांकि, एक मोबाइल वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करने के लिए फिलहाल यूपीआई का भी सहारा लिया जाता है. यह वॉलेट-टू-बैंक, बैंक-टॅू-वॉलेट या बैंक-टू-बैंक ट्रांसफर के तौर पर काम करता है. लेकिन, आरबीआई के नये ऐलान के बाद ​आप किसी भी वॉलेट से दूसरे वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर समझें तो आप पेटीएम मोबाइल वॉलेट से भी फोनपे वॉलेट यूजर को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

आउटस्टैंडिंग बैलेंस की भी लिमिट बढ़ी

आपको बता दें कि प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स में एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के अनुपालन को बढ़ाने के लिए भी आरबीआई ने कुछ खास ऐलान किया हैं. केंद्रीय बैंक ने कहा हे कि केवाईसी जरूरतों को पूरा करने वाले अकाउंट्स के लिए आउटस्टैंडिंग बैलेंस लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की जा रही है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मौद्रि​क नीति की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में केंद्रीय बैंक की ओर से इस बारे में पूरी विस्तृत ​दिशनिर्देश जारी किए जाएंगे.


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।