Skip to main content

विप्र फाउंडेशन द्वारा विशेष शिविर में नि:शुल्क बनाए जाएंगे ईडब्ल्यूएस व मूल निवासी प्रमाण पत्र

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर 9 अप्रैल 2021 - आर्थिक कमजोर वर्गों के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविर कल 10 अप्रैल 2021 शनिवार को विप्र फाउंडेशन बीकानेर इकाई के बैनर तले वरिष्ठ अधिवक्ता व शिविर प्रभारी सुखदेव प्रसाद व्यास के नेतृत्व में गोकुल सर्किल स्थित सुरदासाणी बगेची में अपराह्न 12:00 बजे सांय 5:00 बजे तक आयोजित होगा !!

विफा प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित व जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने संयुक्त बयान देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार आर्थिक कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के ईडब्ल्यूएस के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इस कार्य को सुगमता से करने व आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए विप्र फाउंडेशन बीकानेर इकाई द्वारा ईडब्ल्यूएस व मूलनिवासी प्रमाण पत्र के संदर्भ में एक विशेष मेगा शिविर का शुभारंभ कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित व संस्थापक सदस्य पूर्व पार्षद परमानन्द ओझा द्वारा विधिवत रूप से किया जाएगा जिसमे कोरोना गाइडलाइंस की पालना हेतु ये सुनिश्चित किया गया है कि आवेदकों को बिना मास्क प्रवेश वर्जित होगा !!

युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने बताया कि विफा टीम का प्रयास रहेगा कि शिविर में आवेदकों को मौके पर ही सुगमता पूर्वक ईडब्ल्यूएस व मूलनिवासी प्रमाण पत्र जारी किए जाए इस हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारी,राजपत्रित अधिकारी, पार्षदगण व अन्य प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता बन्धु वंहा उपस्थित रहेंगे,ये शिविर आगामी दिनों में भी कई प्रमुख स्थानों पर भी प्रस्तावित है !!

विफा प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत ने बताया कि प्रस्तावित शिविर को सफल बनाने के लिए विफा युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय पाईवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत,महामंत्री योगेश बिस्सा व नारायण पारीक, आईटी प्रमुख नरेश शाकद्वीपीय,जितेंद्र भादाणी, अरुण कल्ला,भेरूरत्न सारस्वत, विजय कुमार ओझा,नितेश शर्मा, एडवोकेट अजय व्यास,छोटूलाल चूरा,रमेश शर्मा,महिला अध्यक्ष सुनीता पारीक,सीमा पारीक,मीडिया प्रभारी नीतू आचार्य,प्रदेश महामंत्री आशा पारीक,प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आचार्य,अनुराधा आचार्य,नीरज गोस्वामी,जीएस सारस्वत,केसी ओझा,गोपाल ओझा, पीयूष जोशी,मयंक जोशी, सहित सभी प्रकोष्ठ के सक्रिय प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अलग - अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है !!

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।