Skip to main content

तीनों नगर पालिका में शांतिपूर्वक मतदान हुआ संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 28 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ जिले की नोखा और देशनोक नगर पालिका में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

मेहता ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कोविड-19 एडवाइजरी के अनुपालना के साथ लोगों ने उत्साह पूर्वक वोट डाले। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक का निरीक्षण किया और मतदान प्रतिशत जाना। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में मतदाताओं ने मास्क लगाया है या नहीं इसका अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि अगर कोई मतदाता बिना मास्क लगाए मतदान करने आए तो उसे मास्क लगाने को कहा जाए। साथ ही उन्होंने बीएलओ और चिकित्सा विभाग के कार्मिक के पास अतिरिक्त मास्क है या नहीं इसकी जानकारी ली। दोनों ही अधिकारियों ने देशनोक के विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था जानी।

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गट्टानी बालिका विद्यालय नोखा में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के पश्चात ईवीएम मशीन सुरक्षित रूप से बाबा छोटूनाथ राजकीय विद्यालय में पहुंच जाए इसकी समुचित व्यवस्था रखी जाए।

 सभी वोटिंग मशीनें सुरक्षित रूप से मतदान मतगणना स्थल (बाबा छोटूनाथ राजकीय विद्यालय) में रखी जाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाए। उन्होंने ईवीएम स्ट्राॅंग रूम और विद्यालय में लाईटिंग, सुरक्षा, ईवीएम संग्रहण के लिए बनाए गए काउन्टर बाबत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नोखा नगरपालिका चुनाव में लगे राजस्थान प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारी भी गट्टानी विद्यालय में उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...