Skip to main content

मतदान दल के सदस्य किसी का आतिथ्य स्वीकार ना करें-मेहता

बीकानेर बुलेटिन



– नगर पालिका चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाए पूरी
– मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर किया रवाना

बीकानेर,27 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के चुनाव के मद्देनजर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण और अधिकारियों को दिषा-निर्देष दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने मतदान दलों के अंतिम प्रषिक्षण में कार्मिकों को मतदान के दौरान ध्यान में रखने वाली बातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि नगर पालिका चुनाव के मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है। सभी कार्मिक भयमुक्त होकर, शान्तिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराए।

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर पहुंचने के बाद किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही आपके व्यवहार में निष्पक्षता झलकनी चाहिए। उन्होंने सभी को चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया और कोविड-19 पालना करने के बात कही।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आप सभी ने पूर्व में बहुत बेहतर ढ़ंग से चुनाव करवाए हैं। उसी शिद्दत के साथ यह चुनाव भी आप संपादित करेंगे। कानून व्यवस्था संधारित रहे इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारी सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुछ मतदान केंद्र प्राइवेट स्कूलों में भी बनाए गए हैं । ऐसे में यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि आज बुधवार से स्कूल का कोई भी निजी स्टाफ इस भवन में अब नहीं रुकेगा। यहां केवल मतदान से जुड़े अधिकारी, बीएलओ, पुलिस और होमगार्ड के जवान ही भवन परिसर में रहेंगे। यह भी सुनिश्चित करें कि मतदान के दिन भी किसी भी विद्यालय अथवा महाविद्यालय का कोई भी निजी स्टॉप स्कूल भवन में प्रवेश नहीं करेगा। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक प्रिती चंद्रा ने विभिन्न वार्डों के करीब 2 दर्जन मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और मतदान केन्द्रों में प्रकाष व्यवस्था, रैम्प, बीएलओ की बैठक व्यवस्था और कोविड-19 कोे लेकर की गई व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी दिव्या चैधरी, तहसीलदार नगर विकास न्यास कालूराम सहित मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.