Skip to main content

दो साल बाद कॉलेजों की सरकार, कही निर्विरोध निर्वाचित, तो कही छात्राओं द्वारा अनोखे अंदाज में नामांकन

बीकानेर बुलेटिन

 


बीकानेर। दो साल बाद कॉलेजों की सरकार के लिये 26 अगस्त को होने वाले चुनावों के लिये कल छात्र प्रतिनिधियों ने बड़े उत्साह से नामांकन दाखिल किये। एमजीएसयू,श्रीडूंगर कॉलेज व महारानी कॉलेजों, जैन कन्या सहित जिले की सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में कॉलेजों में पर्चा दाखिल करने आएं। इस दौरान कई प्रत्याशियों ने छात्र संगठन एनएसयूआई,एबीवीपी के बैनर तले नामांकन किया तो कईयों ने निर्दलीयों के रूप में ताल ठोकी है। नामांकन के दौरान कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की खासी भीड़ रही। वहीं लिंगदोह कमेटी के तय मापदंड़ों की भी खूब धज्जियां उड़ी। नाम दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान संबंधित थानों की पुलिस व अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की गतिविधियों को कैमरों में कैद करते नजर आएं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद बिन्नाणी कॉलेज में डिम्पल राठी अध्यक्ष व भूमिका आचार्य उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई है। वहीं नेहरू शारदापीठ से राजेश साध महासचिव,बेसिक पीजी कॉलेज से खूशबू रामावत महासचिव व अभिषेक चौधरी संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं रामपुरिया लॉ कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया नहीं होगी।बोथरा गर्ल्स कॉलेज की छात्रा गंगा गहलोत को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया । वहीं उपाध्यक्ष के रूप में संगीता टॉक को निर्विरोध घोषित किया गया है । व महासचिव के लिए नीलम गहलोत को निर्विरोध घोषित किया गया।



इन कॉलेजों में इन्होनें ने किया नामांकन
एमजीएसयू के निर्वाचन अधिकारी अनिल छंगाणी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भैराराम जाखड़,भवानी सिंह तंवर,इंद्रपाल ज्याणी,लोकेन्द्र प्रताप सिंह,मनमोहन सुथार,उपाध्यक्ष पद के लिये भरत गौड़,दिपिका शर्मा,राधिका पारीक,महासचिव के लिये विजयपाल चौधरी,योगेश हर्ष,संयुक्त सचिव में कुलदीप सोनी व वर्षा सैन ने नामांकन पर्चा भरा है। डूंगर महाविद्यालय के निर्वाचन अधिकारी इन्द्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कृष्णकांत गोदारा,सुनील जाट,हरिराम गोदारा,खेतीलाल गोदारा,विकास,मदन लाल मेघवाल,विकास तिवारी,उपाध्यक्ष पद पर सुखविन्द्र सिंह,भरत सिंह,श्याम सुन्दर विश्नोई,महासचिव पद पर विशाल पंवार और श्रवण कुमावत,संयुक्त सचिव पद पर रवीन्द्र विश्नोई,विकास सेवग,सुरेन्द्र गहलोत,बलराम सारण ने नाम दाखिल किया। वहीं एम एस कॉलेज की निर्वाचन अधिकारी डॉ इन्द्रा गोस्वामी के अनुसार अध्यक्ष पद निरमा मेघवाल,मेघा पंवार,साक्षी,निशा जनागल,रचना राईका,उपाध्यक्ष पद पर रवीना जाट,अंजना सारस्वत,एकता तंवर,महासचिव पद पर लक्ष्मी पारीक,वर्षा पुरोहित,भव्या सोलंकी तथा संयुक्त सचिव पद पर ऋतु गहलोत ने अपना नामांकन दर्ज किया। बेसिक पीजी कॉलेज के निर्वाचन अधिकारी डॉ सुरेश नारायण पुरोहित ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जयनारायण व्यास,अश्वनी जोशी व मनीष ज्याणी,उपाध्यक्ष पद पर माधवी व्यास तथा मनोज सियाग ने नामांकन भरा। तो महासचिव पद पर खूशबू रामावत और संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक चौधरी का ही नामांकन पत्र भरा है। जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। जैन कन्या कॉलेज में निर्वाचन अधिकारी डॉ राजेन्द्र जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पल्लवी कच्छावा व निशा सोनी,उपाध्यक्ष पद पर वंशिका आचार्य व रिंकू आचार्य,महासचिव पद पर गार्गी सोलंकी व कलावती सोनी,संयुक्त सचिव पद पर कोमल राठौड व मोनिका कंवर ने पर्चा दाखिल किया। रामपुरिया कॉलेज के निर्वाचन अधिकारी अनिल लाटा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर संजय सिंह,कार्तिक नारायण जोशी,महिपाल सिंह,उपाध्यक्ष पद पर करण सारस्वत,प्रफुल्ल गर्ग,महासचिव पद पर सचिन गहलोत,वासुदेव ओझा,विनित विश्राई,संयुक्त सचिव पद पर ऋषभ चौधरी व श्रेयांश चोपड़ा ने नामांकन दाखिल किया। नेहरू शारदा पीठ के निर्वाचन अधिकारी गौरीशंकर प्रजापत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये यश देराश्री,कार्तिक पारीक,उपाध्यक्ष पद पर ज्योति भादाणी,जयकिशन जोशी,महासचिव पद पर राजेश साध,संयुक्त सचिव पद पर माधव बिस्सा,प्रतीक कांटिया ने पर्चा दाखिल किया है। उधर बिन्नाणी कन्या कॉलेज की निर्वाचन अधिकारी अरूणा आचार्य ने बताया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर केवल एक-एक नामांकन आया है। जो नामांकन में सही पाएं गये है। जिसके बाद ऐसा लगता है कि अध्यक्ष पद पर डिम्पल राठी व उपाध्यक्ष पद पर भूमिका आचार्य का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जैन पी जी कॉलेज के निर्वाचन अधिकारी रफीक अहमद के अनुसार अध्यक्ष पद पर आशीष पडिहार,बृजेश विश्नोई,उपाध्यक्ष दीपक,रवि,महासचिव पद के लिये हिमांशु व दीक्षित,संयुक्त सचिव पद पर आनंद व गौरव यादव ने पर्चा भरा है।

जैन कन्या की छात्राओं द्वारा अनोखे अंदाज में नामांकन 

जैन कन्या कॉलेज से पर्चा भरने आये abvp के पैनल ने छात्र संघ चुनावों को हिन्दू रैली जैसा माहौल बना दिया सड़क पर पचासों वाहनों पर भगवा साफा पहने छात्राओं ने abpv के पैनल को जिताने के लिये नारे लगाते हुए चुनावी माहौल एकतरफा कर दिया।



यहां इतने है मतदाता
बीकानेर विवि में 903,डूंगर महाविद्यालय में 9130,वेटरनरी युनिवर्सिटी में 1815, गर्वमेंट लॉ कॉलेज में 483, एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी में 832,वेटरनरी कॉलेज में 546,बेसिक पीजी कॉलेज 626,रामपुरिया महाविद्यालय में 492,महारानी महाविद्यालय में 3357,जैन कन्या महाविद्यालय में 515, जैन पीजी महाविद्यालय में 214,बिन्नानी महाविद्यालय में 189,नेहरू शारदापीठ महाविद्यालय में 64 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

26 को वोटिंग,27 को मतगणना
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए मतदान 26 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसके बाद मतदाता पेटियों को पुलिस थानों अथवा कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। 27 अगस्त को सुबह 11 बजे मतगणना शुरू होगी। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।