Skip to main content

Covid-19 Vaccine को लेकर रहे सावधान ! कोविन पोर्टल पर अब नहीं होगी डेटा एंट्री में गलती, आज से नया OTP सिस्टम शुरू

बीकानेर बुलेटिन





नई दिल्ली: कोरोना टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल को अब पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया गया है. आज से कोविन पोर्टल में एक नया फीचर शुरू कर दिया गया है. सिस्टम में आज से चार अंकों का ओटीपी वाला नया फीचर जोड़ा गया है ताकि टीकाकरण की स्थिति के बारे में डेटा एंट्री खामियों को कम किया जा सके. 


मंत्रालय ने बताया, कुछ मामलों में यह बात सामने आई है कि कोविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण के लिए समय लेने वाले कुछ लोग टीका लगवाने के लिए तय तारीख पर नहीं पहुंच सके. लेकिन उन्हें एसएमएस से जानकारी मिल गई कि उन्हें टीका लगाया जा चुका है. ऐसा मुख्यत: इसलिए होता है क्योंकि टीका लगाने वाले शख्स ने गलत तरीके से नागरिक का टीकाकरण दिखा दिया. ये टीका लगाने वाले की तरफ से डेटा एंट्री में खामी की घटना है.

मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, 'इस तरह की खामियों को खम करने और नागरिकों को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए कोविड प्रणाली में आठ मई से चार अंकों वाले सुरक्षा कोड की शुरुआत की जा रही है.'


टीका लगाने से पहले बताना होगा सुरक्षा कोड

अब टीका लगाने वाला व्यक्ति लाभार्थी से चार अंकों का ओटीपी पूछेगा और फिर टीकाकरण की सही स्थिति को कोविन पोर्टल में दर्ज करने के लिए वहां कोड डालेगा. नया फीचर उन्हीं नागिरकों पर लागू होगा जिन्होंने टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन समय लिया है. चार अंकों वाला ओटीपी अप्वाइंटमेंट वाली पावती पर भी प्रिंट होगा और टीका लगाने वाले को इसकी जानकारी नहीं होगी. कोविन पोर्टल पर अप्वाइंटमेंट बुक हो जाने के बाद ये कोड लाभार्थी के मोबाइल पर एसएमएस से भी भेजा जाएगा.

कोविड संकट ने देश में तबाही मचा रखी है और रोजाना चार लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. करीब चार हजार लोग रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं. इस संकट की स्थिति में भी देश में धांधलीबाज अवसर तलाशने से पीछे नहीं हटते. कोरोना का अब तक कोई कारगर इलाज सामने नहीं आया है. वैक्सीन ही एकमात्र सुरक्षा कवच है. इसलिए वैक्सीन अभियान को तेज किया जा रहा है. लेकिन कई फेक एसएमएस आ रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो CoWIN platform पर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. लेकिन यह फर्जी लिंक होते हैं. इस पर क्लिक करने से कोई घटिया पेज खुल जाता है. 


गलत पेज पर ले जाएगा

इतना ही नहीं किसी तरह का अश्लील पेज खुलने के बाद आपको कहा जाएगा कि इस एप को डाउनलोड कीजिए. इससे  CoWIN platform पर जा सकेंगे. लेकिन यह पेज भी फर्जी होता है. इस एप के खुलते ही आपका एड्रेस, नाम, फोन नंबर आदि निजी जानकारी ले लेगा और फर्जी CoWIN पर ले जाकर छोड़ देगा. इसका मकसद सिर्फ आपसे आपकी निजी जानकारी लेना होता है. चूंकि देश में वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है और हर कोई वैक्सीन लगवाना चाहता है, इसलिए भारत में इस तरह के मालवेयर टार्गेट करते हैं. CoWIN platform पर यूजर्स का दबाव है. यही वजह की यहां कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी का फायदा उठाकर धांधलीबाज लोग इस तरह का काम करते हैं. 


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।