Skip to main content

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या मामला गंगाशहर से एक आरोपी को किया दस्त्याब, रोहित गोदारा के भाई का वीडियो आया सामने, कहा- न समझें उसे कोई भी रोल मॉडल

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में लगातार आरोपियों की धरपकड़ जारी है। बीकानेर पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी डिटेन किया है। यह कार्रवाई गंगाशहर थाना क्षेत्र के किश्मीदेसर से हुई है। जहां से पुलिस ने उमेश माली नाम के युवक को डिटेन किया है। जिसके बाद आरोपी युवक को सीकर पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया है। इस मामले में पहले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दे कि 3 दिसम्बर को सीकर के पीपराली क्षेत्र में लारेंस गैंग के शूटरों ने गैंगस्टर राजू ठेहट की घर के आगे हत्या कर दी थी। इस सम्बंध में बातचीत करते हुए एसपी योगेश यादव ने बताया कि उमेश नाम के युवक को डिटेन किया गया है। जिसको सीकर पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया है।


इधर गैंगस्टर रोहित गोदारा उर्फ रोहित स्वामी के बड़े भाई हनुमान स्वामी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह युवाओं से मार्मिक अपील करता नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि युवा बदमाशों को नहीं, आइएएस-आइपीएस व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अपना आइकन बनाएं। उसने कहा कि उसका भाई रोहित जब उनके परिवार का नहीं हुआ, तो तुम्हारा कैसे होगा।


गुंडागर्दी का अंत बुरा है...

हनुमान ने कहा कि गुंडागर्दी का अंत बुरा है। मैं व मेरा पूरा परिवार भुगत रहे हैं। 13 साल पहले रोहित पर पहला केस दर्ज हुआ था। वह तब से गलत लाइन पर चल पड़ा, जो अब तक उसी लाइन पर चल रहा है। उसे गुंडागर्दी की लाइन अच्छी लगती है, हमारा उससे कोई संपर्क नहीं है। उसने तो हमें 13 साल पहले ही मार दिया था। मेरा नौजवान साथियों से निवेदन है कि गुंडागर्दी की लाइन में मत पड़ना। हर अपराधी का अंत बुरा ही होता है।

हमारे परिवार का कोई दोष नहीं

रोहित जिनसे दुश्मनी ले रहा है, जिनको मार रहा है, उनको हम जानते तक नहीं और न ही हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। बच कर रहो भाइयों। इनसे जुड़े रहे, तो बहुत बुरा होगा। गांव, तहसील व जिले में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन भुगत रहे हैं। जन्म गया घर में कुमाणस जद भुगत रह्या हां। अपराधी न किसी के दोस्त हैं, न हिमायती। इनसे दूरी बनाकर रखो। जो अपने परिवार के नहीं हो सके, वे तुम्हारे क्या होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया ने भी माना कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के बड़े भाई हनुमानराम स्वामी का एक ऐसा वीडियो संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि अपराधी प्रवृति के लोग जो परिवार के नहीं हो सके, वे दूसरे के क्या होंगे। इसलिए युवा बदमाशों के बहकावे में नहीं आवें।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।