Skip to main content

शहरी बेरोजगारों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली योजना शुरू,80 वार्डों में 15 करोड़ के कार्य स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन



इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

जिला कलक्टर ने हर्षोलाब तालाब में खुदाई कार्य के साथ किया आगाज

शहर के 80 वार्डों में 15 करोड़ के कार्य स्वीकृत, जिले में बने साढे चार हजार जॉब कार्ड:जिला कलक्टर

बीकानेर, 9 सितम्बर। शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को रोजगार मुहैया करवाने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शहर के ऐतिहासिक हर्षोलाब तालाब में खुदाई कार्य करते हुए योजना की शुरूआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत शहरी श्रमिकों को मांग के आधार पर कानूनन सौ दिन का रोजगार मिलेगा। यह देशभर की अनोखी योजना है, जिसके महत शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को अपना परिवार चलाने के लिए किसी और की तरफ देखना नहीं पड़ेगा। इससे श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल भी मिलेगा तथा उनकी क्षमता का उपयोग शहर की आधारभूत सुविधाओं के विकास में किया जा सकेगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत शहरी क्षेत्र में नर्सरी विकसित करना, पौधारोपण, जल संरक्षण क्षेत्रों का पुनरोद्धार, सड़क किनारे झाड़-झंखाड़ साफ करना, वॉल पेंटिंग, ऐतिहासिक धरोहरों का रखरखाव एवं रंगाई-पुताई तथा सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई जैसे कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में अब तक 15 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसी प्रकार जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में अब तक लगभग 4 हजार 500 जॉब कार्ड बने हैं।
जिला कलक्टर ने कहा कि नगर निगम के पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में इस योजना के तहत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करवाएं, जिससे उनके क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की वृद्धि हो सके। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने का आह्वान किया तथा कहा कि इसके लिए वार्ड वार शिविर लगाए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा ने योजना के प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने आवेदन के पंद्रह दिनों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से जरूरमंद लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा।
वार्ड 25 की पार्षद वसीम खिलजी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि वार्ड 25 में 121 में 113 जॉब कार्ड महिलाओं ने बनाए हैं। उन्होंने आगंतुकों का आभार जताया।
नारंगी देवी को मिला पहला जॉब कार्ड
इससे पहले जिला कलक्टर ने नारंगी देवी को जिले के नगरीय क्षेत्रों का पहला जॉब कार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने हर्षोलाब तालाब में श्रमदान के साथ अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से ऐतिहासिक तालाब का स्वरूप निखारा जाएगा। उन्होंने कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
राज्य स्तरीय समारोह का हुआ लाइव प्रसारण
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया। बड़ी संख्या में आमजन ने इसका अवलोकन किया। समारोह में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल और अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री रफीक खान ने उद्बोधन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।