Skip to main content

चोरी, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर सात RPS अधिकारियों सहित करीब एक दर्जन अधिकारियों को नोटिस, बीकानेर के सीओ सिटी, सीओ सदर...

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर संभाग में बढ़ती चोरी, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से जहां एक और जनता त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग भी काफी परेशान है। अब ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है, जिनके सर्किल व थाना एरिया में ऐसी घटनाएं ज्यादा हो रही है। बीकानेर संभाग के पुलिस अधीक्षकों के साथ क्राइम मीटिंग करते हुए आईजी ओमप्रकाश ने सात आरपीएस अधिकारियों सहित करीब एक दर्जन अधिकारियों को नोटिस थमा दिए हैं।

पुलिस ने बताया कि चोरी, नकबजनी, दुष्कर्म, छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई गई। तय संख्या से अधिक अपराध होने पर बीकानेर के सीओ सिटी दीपचंद, सीओ सदर पवन भदौरिया, नोखा सीओ भवानी सिंह इंदा के अलावा हनुमानगढ़ के संगरिया सीओ, श्रीगंगानगर के सीओ सिटी, पुलिस उप अधीक्षक, एस.आई.यू.सी.ए.डब्लयू को चोरी, नकबजनी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट, एससी / एसटी व बकाया मामलों का निपटारा समय पर नहीं करने और कमजोर सुपरविजन से नाराज होकर आईजी ने कारण बताओ नोटिस (शो - काज) जारी किया गया है।

इसके अलावा रेंज के कई थानेदारों को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। रेंज के बीकानेर के श्रीकोलायत, गजनेर, लूणकरनसर व जिला श्रीगंगानगर में पुलिस थाना कोतवाली, सूरतगढ़ शहर, पुलिस थाना महिला व चूनावढ में केस समय पर नहीं निपटाने पर थानाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। हालांकि कुछ थानों में पुराने थानेदारों का तबादला हो चुका है।

आईजी बीकानेर रेंज ने बढ़ते अपराधों पर नाराजगी जताते हुए बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के एसपी के साथ चर्चा की। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एचसीएमयू रेंज बीकानेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी जोन रेंज बीकानेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (आईबी) रेंज बीकानेर, पुलिस उप अधीक्षक, साईबर क्राईम यूनिट रेंज बीकानेर भी सम्मिलित हुए। बैठक में रेंज के अधीनस्थ जिलों की कानून-व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा की गई । जिलों में पेन्डिंग चल रहे बलात्कार, पोक्सो एक्ट एससी / एसटी एक्ट के दो माह से अधिक अवधि के पेन्डिंग प्रकरणों, धारा 173 (8) दप्रसं. के लम्बित प्रकरणों, एक वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण, चोरी / नकबजनी में दर्ज प्रकरणों, चालानी / बरामदगी प्रतिशत में सुधार लाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु और अधिक सार्थक प्रयास करने, हार्डकोर / एचएस / टॉप-10 अपराधियो व अन्य वान्छित अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा साईबर सुरक्षा हेतु आधुनिक तकनिकी अपनाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।