Skip to main content

पीड़ितों को हक दिलाने सड़क पर उतरा जनसैलाब, प्रशासनिक अधिकारियों पर जम कर बरसे देवी सिंह भाटी, देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन







जोधपुर। जोधपुर के शेरगढ़ कस्बे में भूंगरा गांव में हुए गैस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को हक दिलाने के लिए हजारों की तादाद में लोग सड़क पर उतरे। काले झंडे लहराकर प्रदर्शन किया और पीड़ितों के आवाज उठाई। सर्व समाज की ओर से जोधपुर अस्पताल के बाहर धरना जारी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों शादी समारोह में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना में 33 मौतें हो चुकी है। कई घायल अब भी अस्पताल में जिंदगी के साथ संघर्ष कर रहे हैं। पीड़ितों को विशेष आर्थिक पैकेज व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग को लेकर जिलेभर से लोग जोधपुर आए। इन लोगों ने मांग की है कि मृतकों के परिवार को पचास पचास लाख की आर्थिक सहायता दी जाए और एक सदस्य को सरकारी मिले। घायलों को 25 लाख रुपए दिए जाएं। इसी मांग को लेकर जोधपुर में रैली भी निकाली गई। रैली में शामिल लोग काले झंडे लेकर आए थे जिनको वो विरोध स्वरूप लहराते रहे। कई लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधी थी। इस रैली में सहयोग के लिए प्राइवेब बस संचालकों ने भी मदद की। उन्होंने गांवों से शहर तक आने जाने का किराया नहीं लिया। विशेष पैकेज की मांग को लेकर आक्रोश रैली पहुंची कलेक्ट्रेट, संभागीय आयुक्त केसी मीणा को दिया ज्ञापन, ज्ञापन देने के बाद मांगों को हाथों हाथ पूरी करने की चेतावनी, पूर्व मंत्री देवीसिंह सहित अन्य राजपूत नेताओं ने दी चेतावनी, मांगे नहीं मानने तक जारी रहेगा धरना, ज्ञापन लेने के बाद संभागीय आयुक्त केसी मीणा ने दिलाया विश्वास, सरकार को ज्ञापन भेजने का दिलाया विश्वास, पूर्व मंत्री देवीसिंह सहित अन्य राजपूत नेताओं ने सरकार से बात कर समाधान की रखी मांग, संभागीय आयुक्त केसी मीणा व कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने दूसरे चैंबर में जाकर शुरू किया मंथन, पूर्व मंत्री देवीसिंह सहित अन्य राजपूत नेता बैठे हैं मीणा के चैंबर में, विधायक सूर्यकांता व्यास, पब्बाराम विश्नोई, पुखराज गर्ग, हमीर सिंह मौजूद, पूर्व विधायक बाबू सिंह व कांग्रेस नेता उम्मेद सिंह मौजूद, मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा मौजूद रहे। धरने पर शेरगढ़ के पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, समाजसेवी रामचंद्र सिंह मनना, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, भाजपा नेता जगत नारायाण जोशी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।