Skip to main content

कांग्रेस के चार सालों में रहा विकास का अकाल- राजे, सरकार ने किया था कर्ज माफी का वादा

बीकानेर बुलेटिन




जहां अशोक गहलोत सरकार अपने चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही है, वहीं बीजेपी  ने गहलोत सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे  ने आरोप लगाया है कि गहलोत सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक प्रदेश के हर व्यक्ति पर 87 हजार रुपये का कर्ज हो जायेगा. दोनों ही पार्टियों की ओर से वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. राजे के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह कर्ज राजे सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का नतीजा है. इस सरकार में बस जनहित के लिए कर्ज लिया गया है. वह भी नियम के अनुसार. वहीं बीजेपी ने कांग्रेस  सरकार पर जनता से छल करने का आरोप लगाया है. 

कांग्रेस के चार सालों में रहा विकास का अकाल- राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार प्रदेश के विकास और जनता की सेवा का फर्ज भूल गई है. उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक प्रदेश के हर व्यक्ति पर करीब 87 हजार रुपए का कर्ज हो जाएगा, जो राजस्थान के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है. इतने कर्ज के बावजूद इस सरकार के 4 साल में विकास का अकाल ही रहा. लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे, सरकार में बैठे लोग कुर्सी के लिए झगड़ते रहे. राजे यह आरोप कल ही नहीं बल्कि पिछले दिनों में कई बार लगा चुकी हैं. राजे ने यह भी कहा कि राजस्थान की 4 साल में प्रगति तो हुई है, लेकिन वह भ्रष्टाचार, महिला व दलित उत्पीड़न, गैंगवार, गैंग रेप, बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल एवं बिजली की कीमतों में हुई है.

सरकार ने किया था कर्ज माफी का वादा
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा  ने बताया कि किसानों का केसीसी का कर्ज माफ़ नहीं हुआ. उन्हें परेशान किया जा रहा है जबकि कांग्रेस ने वादा किया था. अब कर्ज माफ़ी कब की जाएगी? उन्होंने कहा कि किसानों पर अलग कर्ज है और आम लोगों पर अलग. किसानों से ज्यादा तो आम जनता पर कर्ज बढ़ रहा है. सरकार अपना कोई ही वादा नहीं निभा रही है. बस झूठ और बहाने बना रही है.

कांग्रेस बोली ये वसुंधरा राजे के समय का कर्ज है
वहीं बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि 1.5 लाख करोड़ से साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का जो कर्ज राजस्थान पर बढ़ा था वो वसुंधरा राजे के समय में हुआ था. वर्तमान समय की सरकार जनहित के कार्य कर रही है. कोरोना महामारी के दौरान जो लोगों में विषमता आई है उसको दूर करने के लिए सरकार ने कर्ज लिया. ज्यादा कर्ज तो वसुंधरा राजे के समय में बढ़ा था. वर्तमान समय की सरकार कर्ज नहीं बल्कि लोगों को राहत दे रही है.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।