Skip to main content

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

बीकानेर बुलेटिन




पांचू थाने में युवती को डरा-धमका कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना चार माह पुरानी है। पीड़िता ने पांचू थाने में अब सोमवार शाम को मामला दर्ज कराया है।

वीडियो वायरल करने की धमकी
पांचू पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि छह अप्रेल, 2022 को वह अपने किसी रिश्तेदार की पोती की शादी में गई थी। वहां पर जयसिंह देसर मगरा निवासी रविन्द्र पुत्र सुभाष से मुलाकात हुई। तब उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जब वह शादी से वापस अपने घर आ गई तो युवक ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर मैसज करने शुरू कर दिए जब कोई जवाब नहीं दिया तो रविन्द्र का फोन आया। जिस पर उसने युवती को अश्लील वीडियो होने का हवाला दिया, जिससे पीड़िता डर गई। आरोपी रविन्द्र ने कहा कि वह मुझसे और संदीप से बात करें। इसके बाद कुदसू हाल रोड़ा रोड निवासी संदीप पुत्र सोहनलाल बिश्नोई का फोन आया। उसने भी कहा कि रविन्द्र ने उसके पास अश्लील वीडियो भेजा है। अगर बात नहीं की तो वायरल कर दूंगा।

10 मई को किया दुष्कर्म
रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रविन्द्र और संदीप 10 मई की रात को जबरन घर में आए। आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया। समाज और परिवार में बदनामी के डर से चुप रही। दो माह पहले रविन्द्र और संदीप का भाई प्रदीप रात को घर पर आया। उसने भी बलात्कार किया। जिसके बाद तंग आकर उसने मोबाइल बंद कर दिया।

परिजनों को बताई आपबीती
वहीं आरोपियों ने उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो जब घरवालों तक पहुंचा तो उसने आपबीती बताई। तब घरवालों के साथ आकर आरोपियों के खिलाफ पांचू थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।