Skip to main content

अधिकारियों ने देखे सर्किल, चौराहे और स्मारक, तीन दिन रहेगी विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग

बीकानेर बुलेटिन





संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर के साथ बस में बैठकर अधिकारियों ने देखे सर्किल, चौराहे और स्मारक

तीन दिन रहेगी विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग

बीकानेर, 3 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के नेतृत्व शनिवार को जिले के आला अधिकारियों ने बस में बैठकर शहर के विभिन्न सर्कल्स, स्मारकों, टैंक्स और मूर्तियों का अवलोकन किया। संभागीय आयुक्त की पहल पर तीन से पांच सितंबर तक इन स्थानों विशेष साज-सज्जा और  लाइटिंग की गई है।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि सर्कल्स, स्मारक, टैंक्स और मूर्तियां आमजन की अभिरुचि के केंद्र बनें। ज्यादा से ज्यादा लोगों का इनसे भावनात्मक जुड़ाव हो। बच्चे हमारी ऐतिहासिक विरासत को समझें और जानें, इस उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने शहरवासियों से अगले तीन दिन इन स्थानों का अधिक से अधिक भ्रमण करने का आह्वान किया। उन्होंने सर्कल्स सौंदर्यकरण से संबंधित बचे हुए कार्य अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि इस दौरान सभी फव्वारें चालू रहें और रात के समय यहां आकर्षक लाइटिंग की जाए। उन्होंने इन सर्कल्स पर रंगोली सजाने के निर्देश भी दिए। 
जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और महापुरुषों की स्मृति में बनाए गए सर्किल और स्मारक हमारे लिए आदर और सम्मान के केंद्र हैं। इनसे जुड़ाव जरूरी है, जिससे युवा, इन महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण कर सकें। उन्होंने कहा कि तीन दिन के इस विशेष अभियान के अच्छे परिणाम आएंगे।
 मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से शुरू हुई यात्रा
सर्कल्स, स्मारकों, टैंक्स और मूर्तियों के भ्रमण की यह यात्रा मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से शुरू हुई। अधिकारियों ने इसके बाद कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल पर भावांजलि अर्पित की। जयपुर रोड स्थित बीएसएफ कैम्पस के बाहर डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में अधिकारियों का भव्य अभिनंदन किया गया। संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने टैंक को माला पहनाई और इनके ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में जाना। इस दौरान सजे धजे ऊंटों ने की अधिकारियों के इस दल की अगवानी की। 
शहीद स्मारक और वार मेमोरियल देखा, सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचे अधिकारी
संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने शहीद हेमू कालाणी सर्किल, रोटरी सर्किल, जयनारायण व्यास सर्किल, महर्षि गौतम सर्किल, अंबेडकर सर्किल, महाराजा गंगा सिंह सर्किल, इंदिरा फाउंटेन, राव बीकाजी सर्किल सहित दर्जनों सर्कल्स का अवलोकन किया। इस दौरान शहीद स्मारक और वार मेमोरियल का मुआयना भी किया। यहां रखे गए टैंक पर बैठे और आई लव बीकानेर सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाए। 

इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) पंकज  शर्मा, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा, सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ. राकेश हर्ष  सहित अनेक अधिकारी साथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.