Skip to main content

अवैध संबंध का था शक, पति ही हो गया शिकार, बदले में मिली दर्दनाक मौत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर. जयपुर-जोधपुर बाइपास पर दो दिन पहले रेत के टीले पर अधजली अवस्था में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या की गई। बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर शव को जला दिया। अधजला शव जयपुर-जोधपुर बाइपास पर सड़क किनारे रेत के टीले पर फेंक गए। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव निवासी मनोज जाट व रामनिवास जाट को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में अवैध संबंधों के चलते बाबूलाल की हत्या की बात सामने आई।

यह थी हत्या की वजह, यूं दिया अंजाम

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक बाबूलाल को शक था कि मनोज जाट उसकी पत्नी के संपर्क में है। इस बात को लेकर करीब चार-पांच महीने पहले दाेनों में झगड़ा भी हुआ था। 29 अगस्त को बाबूलाल पीबीएम आया हुआ था। तब मनोज से उसकी मुलाकात हो गई। तब मनोज ने अपने दोस्त रामनिवास जाट को भी बुला लिया। सुलह कराने का झांसे देकर वह बाबूलाल को अपने साथ जयपुर-जोधपुर बाइपास एक रिसॉर्ट में ले गया। वहां उन्होंने शराब पार्टी की। बाद में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से धारदार चाकू से बाबूलाल का गला रेत डाला। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया और शव को अधजला छोड़ कर भाग गए।

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद माने

इस हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। पुलिस के साथ हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बनी। बाद में कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी माने और शव लेने को राजी हुए। मृतक के पिता अक्कासर निवासी जगाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।


इनका कहना है...

अवैध संबंधों के चलते बाबूलाल की हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पहले चाकू से बाबूलाल का गला काटा और बाद में पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अन्य आरोपियों की संलिपप्ता की गहनता से जांच की जा रही है। - सुनील कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.