Skip to main content

प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े तीर्थस्थलों की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा मौका

बीकानेर बुलेटिन



आईआरसीटीसी रामायण यात्रा ट्रैन
(यात्रा दिनांक 24.08.2022 से 12.09.2022)

प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े तीर्थस्थलों की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा मौका है। जून माह मे श्री रामायण यात्रा के लिए चलायी गई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की अति लोकप्रियता को देखते हुए , इस टूर का पुनः संचालन होने जा रहा है। भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन को 24 अगस्त से दोबारा चलाने का निर्णय किया है। 

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि, इस अनूठी यात्रा के दौरान यात्रियों को भारत के विविधताओं से भरपूर धार्मिक और विरासत स्थलों जैसे अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम, भद्राचलम का दर्शन लाभ प्राप्त होगा। यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए इसकी अवधि को 18 दिनों से बढ़ाकर 20 दिनों का कर दिया गया है।  

इस पूर्णतया वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन में ऐसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे। साथ ही आधुनिक किचन कार से यात्रियों को उनकी बर्थ पर ही शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन परोसा जाएगा। ट्रेन में यात्रियों के मनोरंजन व यात्रा की जानकारी आदि प्रदान करने हेतु इन्फोटेन्मेंट सिस्टम भी लगाया गया है साथ ही सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे भी प्रत्येक कोच में उपलब्ध रहेंगे। इस 20 दिनों की यात्रा के लिए रु 73,500/- प्रति व्यक्ति का शुल्क निर्धारित किया है। साथ ही पहली 100 बुकिंग पर 5% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस टूर पैकेज की कीमत में यात्रियों को रेल यात्रा के अतिरिक्त स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा पर्यटक स्थलों का भ्रमण, एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस आदि कि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। 
यात्रियों की सुविधा के लिए किराए की कुल राशि को एक साथ न देकर 2 वर्ष की अवधि में भी भुगतान किया जा सकता है।
सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

यह यात्रा 24 अगस्त को दिल्ली सफ़दरजंग से शाम को रवाना होगी । इस ट्रैन में जयपुर या किसी भी सम्भागीय मुख्यालय से जाने वाले यात्रियों की संख्या 100 होने पर, यात्रियों के लिए दिल्ली तक आने जाने की की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा अनुरोध पर की जा सकती है ।
 
इस यात्रा भ्रमण में रामायण से संबंधित स्थलों का विवरण इस प्रकार है; 

दिनांक         स्थान महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन 
25.08.2022 अयोध्या: रामजन्म भूमि, हनुमानगढ़ी, रामकोट, कानन भवन मंदिर
26.08.2022 नंदीग्राम भरत मंदिर  और भरतकुंड 
27.08.2022 जनकपुर जनक मंदिर, सीता-राम विवाह मंडप, धनुष धाम मंदिर, परशुराम कुंड 
28.08.2022 सीतामढ़ी सीतामढ़ी और पुनौराधाम का जानकी मंदिर
29.08.2022 बक्सर रामरेखा घाट, गंगा स्नान, रामेश्वरनाथ मंदिर  
30.08.2022 वाराणसी तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर
31.08.2022 सीता समाहित स्थल सीता माता मंदिर
01.08.2022 प्रयागराज भारद्वाज आश्रम, गंगा यमुना संगम, हनुमान मंदिर
01.09.2022 श्रृंगवेरपुर श्रृंगी ऋषि समाधी, राम चौरा 
02.09.2022 चित्रकूट, गुप्त गोदावरी, रामघाट, भरत मिलाप मंदिर, सती अनुसुइया मंदिर
04.09.2022 नासिक त्रयम्बकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर
06.09.2022 हम्पी  अंजनी पर्वत, ऋषिमुख द्वीप, सुग्रीव गुफा, रघुनाथ मंदिर
08.09.2022 रामेश्वरम रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, धनुष्कोडी
09.09.2022 कांचीपुरम विष्णु कांची मंदिर, शिव कांची, कामाक्षी अमन टेम्पल  
10.09.2022 भद्राचलम भद्राचलम मंदिर
इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 8595930998, 9001094705 से भी प्राप्त कर सकते हैं । इस पैकेज की बुकिंग सुविधा आई. आर. सी. टी. सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है । इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: 708, 7 वी मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर, (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है। सम्बंधित विवरण फ़ोन न. 8595930998, 9001094705 से भी लिया जा सकता है ।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।