Skip to main content

चौपाटी, सेल्फी प्वाइंट, सुंदर फुलवारी, बैठने की व्यवस्था के साथ दीपावली पर बीकानेर वासियों को संभागीय आयुक्त देंगे एक और तोहफा

बीकानेर बुलेटिन





दीपावली पर बीकानेर वासियों को मिलेगा लिलीपॉन्ड  का तोहफा

संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण कर कार्य को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

बीकानेर,  6 अक्टूबर। दीपावली पर बीकानेर वासियों को लिलीपोन्ड नए और आकर्षक स्वरूप में मिल सकेगा। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने गुरुवार को लिलीपॉन्ड और फ्लावर्स पार्क के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर इस कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।  संभागीय आयुक्त ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा लिलीपॉन्ड को  प्राइवेट कांट्रेक्टर के जरिए विकसित और मेंटेन करवाया जाएगा इससे न्यास को हर माह 76000 की आय भी होगी। इसे 5 साल के लिए लीज पर दिया गया है। यहां आमजन के लिए   पैलेस ऑन व्हील्स की थीम पर आधारित टेस्ट ऑन व्हील्स तैयार की जा रही है, जिसमें चौपाटी पर 40 तरह के व्यंजन आमजन के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही जोर बिंगबॉल, जोरबिंग रोलर, बच्चों के लिए हैंडल बोट सहित डांसिंग बुल राइड, बूंजी जंपिंग, 360 डिग्री साइकिल राइड जैसी आकर्षक गतिविधियां भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि पूरे परिसर को साफ सुथरा रखने और आकर्षक लाइटिंग व प्रकाश व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। यहां आम दर्शकों के लिए ओपन एयर थिएटर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

सेल्फी प्वाइंट,  सुंदर फुलवारी, बैठने की व्यवस्था आदि  विकसित किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आमजन के लिए खोले जाने के पश्चात इस स्थान के मेंटेनेंस की भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी। संभागीय आयुक्त ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए क्षेत्र के पास ही पार्किंग एरिया भी विकसित किया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से पार्किंग के लिए स्थान भी उपलब्ध करवाया गया है। इस अवसर पर नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी सुधीर माथुर,
अधीक्षण अभियंता सुरेश बेनीवाल, अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता विनीत शीलू,  अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग मुकेश गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।