Skip to main content

नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन

File Photo


बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में सुजानगढ़ तहसील के गांव कानूता के पास शनिवार शाम को चूरू पुलिस ने नकली नोट के साथ दो जनों को पकड़ा। हालांकि, उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी कलर प्रिंटर के जरिए असली नोटों की फोटोकॉपी करते और उसमें चमकीली टेप लगा कर हूबहू असली जैसा बना देते थे। इनके कब्जे से एक कलर प्रिंटर, नोट कटिंग करने वाले कटर सहित कई उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने बाइक व कार भी जब्त कर ली है।

बीकानेर में पिछले दिनों हो चुकी है गिरफ्तारी
पिछले दिनों कोटगेट पुलिस ने जाली नोट गिरोह से जुड़े मनोज को बीकानेर से व लुधियाना से कुलदीप को दबोचा था। उनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि मुक्तसर पंजाब के बादल गांव निवासी मंदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह भी इनके नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। मनोज ने मंदीप को जाली नोटों की खेप भेजी थी। मामले की जांच कर रहे कोटगेट के एसआई राजेन्द्र ने बताया कि मंदीप को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है, जिसे रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीकानेर में तीन करोड़ के जाली नोटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस कड़ियों की तलाश में जुटी हुई है। छह सितंबर को 29 हजार 600 रुपए के नकली नोट के साथ मनोज पकड़ा गया। उसके बाद लुधियाना से कुलदीप की गिरफ्तारी हुई। माना जा रहा है कि चूरू का मामला भी इसी कड़ी से जुड़ा हो।

पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार चल रहा है। करीब एक महीने से टीम जुटी हुई थी। शनिवार शाम को कानूता से तेलाप जाने वाली कच्ची सड़क पर एक बाइक व कार में सवार तीन युवक नकली नोट लेकर सुजानगढ़ की तरफ आ रहे थे। चूरू पुलिस टीम ने इनका पीछा कर दबोचा। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के मुताबिक, दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए युवकों के कब्जे से एक लाख 23 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए, जिनमें 200 के 601 नोट व 100 के 29 नोट शामिल थे। युवकों की पहचान पखाटू बड़ी थाना क्षेत्र के कसारी निवासी गोपाल (32) पुत्र भंवरलाल जाट, नागौर के जायल थाना क्षेत्र के धारणा निवासी प्रह्लाद स्वामी (24) पुत्र सीताराम के रूप में हुई, जबकि कार की ड्राइवर सीट पर बैठा जायल निवासी प्रह्लाद बटेसर फरार हो गया।

सोशल मीडिया से आए थे संपर्क में
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। मनोज कुलदीप से पहले भी कागज मंगवा चुका है। मनोज लुधियाना से कागज मंगवा कर नकली नोट छापने वाले गिरोह को सप्लाई करता था। मनोज ने मंदीप को नकली नोटों की सप्लाई की थी। अब पुलिस यह जानने में लगी है कि आरोपी मनोज ने बीकानेर में किस-किस को नकली नोट और इम्पोर्टेड कागज सप्लाई किया था।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।