Skip to main content

एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के अलावा हत्या सहित कई मामलों में वांटेड ईनामी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर के पूगल में सरपंच प्रतिनिधि से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के अलावा हत्या सहित कई मामलों में वांटेड ईनामी युवक जितेंद्र सिंह को बीकानेर पुलिस न गिरफ्तार कर लिया है। डीएसटी और पूगल पुलिस ने चार महीने की मशक्कत के बाद गिरफ्तारी की है। जितेंद्र पर दो हजार रुपए का इनाम भी है।

आरोप है कि 20 मई को व्यापारी व सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश ज्याणी से 1 करोड़ की फिरौती मांगने वालों में जितेंद्र सिंह शामिल था। इतना ही नहीं बाद में ज्याणी के घर पर फायरिंग भी की। इसी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से जितेंद्र फरार चल रहा था। पुलिस ने साइबर टीम के सहयोग से कई बार गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन वो भागने में सफल हो गया। इस बार पुलिस ने उसे दबोच ही लिया।

कई राज्यों में काटी फरारी

जितेंद्र पिछले चार महीने से देश के कई हिस्सों में घूमता रहा। वो बीकानेर से जम्मू-कश्मीर गया। जहां कुछ दिन रहने के बाद हरिद्वार गया। हनुमानगढ़, नोहर, जयपुर, चूरू, जोधपुर, फलौदी व रामदेवरा तक पहुंच गया। अंतत: पुलिस ने उसे जोधपुर के भोजासर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख बाजरे के खेत में भाग गया। बाजरे की फसल बड़ी होने के कारण पुलिस को इसे ढूंढ़ने में ही करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

बदलता रहा हुलिया

जितेंद्र फरार होने के बाद अपना हुलिया बदलता रहा। दो महीने पहले जब उसने फिरौती मांगी थी, तब क्लीन शेव था लेकिन अब स्टायलिश दाड़ी कर ली। इतना ही नहीं बाल भी पहले छोटे थे लेकिन अब उसने बाल बढ़ा लिए हैं। पुलिस ने उसे नए हुलिये में ही गिरफ्तार किया है।

दो हत्याओं में आरोपी

गिरफ्तार जितेंद्र सिंह पर 2 हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। श्रीगंगानगर में जॉर्डन हत्याकांड व सादुलशहर में प्रमोद सोनी हत्याकांड में इसके शामिल होने का शक रहा है। इसके अलावा भी अपराधों के कई मामले राज्यभर के पुलिस थानों में दर्ज है।

लॉरेंस ग्रुप से कनेक्शन

जितेंद्र सिंह का लॉरेंस ग्रुप के कुछ सदस्यों से भी सम्पर्क रहा है। लॉरेंस के गुर्गे अंकित भादू के साथ काफी करीबी रहा है। जवनरी 2019 में भी अंकित भादू और जितेंद्र सिंह ने पूगल के सरपंच प्रतिनिधि की गाड़ी रोकने की कोशिश भी की थी।

ये पुलिस टीम रही कामयाब

थानाधिकारी पूगल महेश सिला, डीएसटी के हेड कॉन्स्टेबल दीपक यादव व राजेन्द्र कुमार हेड कॉन्स्टेबल की सक्रियता से शातिर जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस टीम में दिलीप सिंह, महावीर सिंह, कांस्टेबल सूर्या प्रकाश, रघुवीरदान, सुरजाराम शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।