Skip to main content

अग्निवीर बनने के लिए तपस्या कर रहे हैं युवा, रातभर लगाई दौड़, दिखाया दमखम

बीकानेर बुलेटिन




भारतीय सेना में भर्ती के लिए रविवार रात बीकानेर में शुरू हुई भर्ती रैली के पहले दिन तीन हजार से ज्यादा युवाओं ने दमखम दिखाया। न सिर्फ दौड़ लगाई बल्कि सेना की ओर से तय कई बाधाओं को पार करके खुद को देश के लिए मजबूत सैनिक बनने का हौंसला भी दिखाया। दूसरे दिन सोमवार रात चार हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे। ये भर्ती 26 सितम्बर तक चलेगी और सत्तर हजार से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के खेल मैदान पर रविवार रात ग्यारह बजे दौड़ शुरू हुई। स्टेडियम में ही इसके लिए ट्रेक बनाया गया था। लगभग सभी युवाओं ने दौड़ पूरी की। दौड़ से पहले सभी को एक जगह बिठा दिया गया था, जहां से पंजे पर बैठने के लिए कहा गया। सभी केंडिडेट्स के बैठने के साथ ही इन्हें दौड़ने के आदेश दिए गए। कुछ शुरूआत में धीरे दौड़े तो बाद में गति पकड़ी, वहीं कुछ शुरू से अंत तक तेज ही दौड़े। इसी दौड़ के आधार पर केंडिडेट्स का पहला चयन होना है। वहीं केंडिडेट्स का मेडिकल भी हुआ। आंखों की स्थिति देखने के लिए मशीन लगाई गई, जिससे आंखे स्केन कर ली गई। वहीं रिकार्ड्स जांचने के लिए फिंगर प्रिंट भी लिए गए।



रैली के लिए बीकानेर के 10 हजार 971, चूरू के 16 हजार 912, हनुमानगढ़ के 7 हजार 697, श्रीगंगानगर के 6 हजार 144 तथा झुंझुनूं के 28 हजार 852 सहित कुल 70 हजार 576 युवाओं की भागीदारी रहेगी।

भोजन नहीं... बस फ्रूट और हल्का आहारभर्ती के लिए श्रीगंगानगर जिले के प्रगट सिंह, मुकेश कुमार, राजाराम ने बताया कि वह छह महीने से इसकी तैयारी कर रहे हैं। रोजाना चना व पौष्टिक आहार लेते, रोटी कम खाते थे। अधिकांश युवाओं ने रविवार शाम का भोजन नहीं किया। अपने साथ फ्रूट व भीगे हुए चने लेकर आए हुए थे। जिन्हें खाकर आराम करते रहे। यह इसलिए कि रात को उन्हें दौड़ लगानी थी, वह भी पांच मिनट में डेढ़ किलोमीटर की। युवक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि भर्ती में सफल होने के लिए रोजाना दौड़ने के साथ आज भी रातभर तपस्या का क्रम जारी रहेगा।

आज 4128 युवा होंगे शामिल

सेना भर्ती रैली में सोमवार रात को बीकानेर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले के 4128 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनमें घड़साना के 441, सूरतगढ़ के 1309, हनुमानगढ़ जिले के संगरिया से 409, हनुमानगढ़ से 887, टिब्बी से 412, बीकानेर जिले के बज्जू से 421, छत्तरगढ़ से 248 और महाजन से 1 अभ्यर्थी शामिल हैं।





Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।