Skip to main content

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, मोडीफाइड लॉकडाउन की शत-प्रतिशत पालना के दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन



ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीमों में शामिल होंगे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी



बीकानेर, 1 जून। त्रिस्तरीय जन अनुशासन माॅडिफाइड लाॅकडाउन गाइडलाइन की अनुपालना के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता एवं पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने मंगलवार को सभी एरिया मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि नई गाइडलाइन में प्रतिबंधित गतिविधियों का संचालन नहीं हो तथा अनुमत गतिविधियों में कोविड प्रोटोकाॅल की पालना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी एरिया मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखें। सभी क्षेत्रों में ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ की सख्ती से पालना करवाई जाए। किसी भी स्तर पर गाइडलाइन के उल्लंघन पर कार्यवाही हो। उन्होंने बताया कि ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीमों में प्रशासनिक, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों के अलावा वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को भी सम्मिलित किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि अनुमत श्रेणी की दुकानों में जन अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी जन अनुशासन कमेटी, व्यापार मंडल एवं दुकानदार की होगी। दुकानों में सोशल डिसटेंसिंग की पालना हो तथा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि व्यापक स्तर पर प्रोटोकाॅल का उल्लंघन होता है, तो वह बाजार सात दिनों के लिए पूर्णतया बंद किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन में शादी समारोहों पर रोक बरकरार रखी गई है। इसके मद्देनजर ऐसे प्रत्येक कार्यक्रम का निरीक्षण किया जाए।

पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि गाइडलाइन की अनुपालना करवाने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। प्रातः 11 बजे तक अनुमत श्रेणी की सभी दुकानें बंद हो जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस दौरान सिनेमा हाॅल्स, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, आॅडिटोरियम, स्विमिंग पूल्स, जिम, मनोरंजन पार्क, पिकनिक स्पाॅट सहित सभी प्रकार खेल मैदान एवं सार्वजनिक पार्क बंद रहेंगे। अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने नई गाइडलाइन के प्रावधानों के बारे में बताया।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया एवं सुनील कुमार, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।