Skip to main content

राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर

बीकानेर बुलेटिन




कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जन अनुशासन लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव

जयपुर,। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जन अनुशासन को व्यापक रूप देने पर बल दिया गया। पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी होने के बावजूद अभी संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक होने तथा मृत्यु दर भी अधिक होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने पर विचार विमर्श किया गया। मंत्रिपरिषद ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में जन अनुशासन लॉकडाउन को 24 मई से 15 दिन और आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। 

बैठक में बताया गया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार दूसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। अस्पताल और चिकित्सा संसाधन अभी भी मरीजों के दबाव का सामना कर रहे हैं। दूसरे देशों के अनुभव बताते हैं कि संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर में ज्यादा अंतर नहीं रहने की आशंका है। ऐसे में लॉकडाउन जैसे कदमों को जारी रखना उचित होगा। विशेषज्ञों ने पहली लहर के बाद कोविड प्रोटोकॉल की पालना में हुई लापरवाही के अनुभव से सबक लेते हुए सख्त कदम जारी रखने और आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर अभी से तैयारियों में जुटने की सलाह दी है। मंत्रिपरिषद ने विशेषज्ञों की सलाह पर गहनता से विचार करते हुए सख्त कदम अभी कुछ दिन और जारी रखने का सुझाव दिया। 

मंत्रिपरिषद ने केंद्र सरकार से कोरोना की वैक्सीन की सुचारू आपूर्ति नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि इसके चलते प्रदेशभर में वैक्सीनेशन की गति धीमी हो गई है। इससे कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और तीसरी लहर का सामना करने में काफी कठिनाई होगी। मंत्रिपरिषद ने वैक्सीन की समुचित आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से मांग रखने पर बल दिया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने ब्लैक फंगस महामारी पर भी चिंता व्यक्त की और इसको नियंत्रित करने तथा समुचित उपचार के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की बात कही।

मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों द्वारा अगले कुछ दिनों में अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर वहां संक्रमण की स्थिति और चिकित्सा सुविधाओं के हालात का जायजा लेने की बात कही गई। इसके बाद फिर से बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण के कारण जिन परिवारों के कमाने वाले सदस्य की मौत हो गई है अथवा बच्चे अनाथ हो गए हैं, उन परिवारों के लिए राज्य सरकार एक व्यापक सामाजिक सुरक्षा नीति बनाने पर भी विचार कर रही है।

बैठक में मंत्रिपरिषद ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोविड प्रोटोकॉल की पालना को अधिक प्रभावी बनाने, आईएलआई लक्षणों वाले मरीजों का चिन्हीकरण, मेडिकल किट वितरण, जांच, होम आइसोलेशन एवं उपचार की नियमित निगरानी पर जोर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

निर्वाचन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की होगी पालना जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाने, हाथ सेनेटाइज्ड करने जैसी सावधानियां रखनी होंगी। मतदान केन्द्रों पर इससे जागरुकता से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को इसका विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज्ड करवाए जाएं। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर, उचित दूरी रखनी होगी। मतदान में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेहता ने कहा कि लोग मतदान केन्द्र या आसपास भीड़ या समूह ...

बीकानेर: इन इलाकों में शनिवार को बत्ती गुल

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिये शनिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पवनपुरी सेक्टर एक से चार, गांधी कॉलोनी,नागणेची बाजार व नागणेची स्कीम,करणी नगर, बीकानेर नर्सिंग होम के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।