Skip to main content

अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट ने निःशुल्क वितरित किया 1008 थाली भोजन

बीकानेर बुलेटिन




जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना संवित् सोमगिरि के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि-डाॅ. कल्ला

बीकानेर, 23 मई। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा संवित् सोमगिरि महाराज की स्मृति में कोरोना संक्रमित मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए निःशुल्क 1008 थाली भोजन वितरण कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि संवित् सोमगिरि महाराज ने धर्म, कर्म, आध्यात्म, शिक्षा, खेल और साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वे वैज्ञानिक सोच के धनी थे। उनकी तार्किक क्षमता अद्भुत थी। संवित् सोमगिरि हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और राजस्थानी भाषा के प्रखर ज्ञाता थे। संवित् शूटिंग संस्थान के माध्यम से खेलों के विकास में भरपूर योगदान दिया। संवित् सोमगिरि का निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। डाॅ. कल्ला ने कहा कि संवित् सोमगिरि ने अन्नदान को महादान माना। उनकी स्मृति में अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के वर्तमान दौर में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की ‘कोई भूखा ना सोए’ की भावना के अनुरूप प्रत्येक जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। संकट के इस दौर में अनेक संस्थाएं भी भरपूर सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समन्वित प्रयासों से बीकानेर को कोरोना मुक्त बनाया जा सकेगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ. अशोक धारणिया ने बताया कि संस्था द्वारा मां अन्नपूर्णा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से कोरोना काल में प्रतिदिन लगभग 300 थाली भोजन कोरोना मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए संस्था के हैल्पलाइन नंबर 8561004001 और 8561004002 पर एडवांस बुकिंग करवानी होती है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इसी क्रम में रविवार को संवित सोमगिरि की स्मृति में 1008 थाली निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर स्वामी योगेश्वरानंद महाराज, इंजी. बी. जी. व्यास, डी. पी. पचिसिया, डाॅ. प्रकाश ओझा, भवानी स्वामी आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे। वहीं सेवा कार्य में विनोद अग्रवाल, सलीम सोढा, अशोक चारण, रवि प्रकाश सोनी, विनोद कुमार सोनी, कैलाश बिश्नोई, प्रदीप छलाणी, शालिनी रावत, नवीन धारणिया, प्रशांत, नवीन, कमल, संजय, विनोद सोनी और नितेश गोयल आदि ने भागीदारी निभाई। इससे पूर्व डाॅ. कल्ला ने संवित् सोमगिरि महाराज के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मां अन्नपूर्णा निःशुल्क भोजन सेवा द्वारा भोजन की बुकिंग एवं वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

निर्वाचन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की होगी पालना जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाने, हाथ सेनेटाइज्ड करने जैसी सावधानियां रखनी होंगी। मतदान केन्द्रों पर इससे जागरुकता से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को इसका विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज्ड करवाए जाएं। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर, उचित दूरी रखनी होगी। मतदान में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेहता ने कहा कि लोग मतदान केन्द्र या आसपास भीड़ या समूह ...

बीकानेर: इन इलाकों में शनिवार को बत्ती गुल

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिये शनिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पवनपुरी सेक्टर एक से चार, गांधी कॉलोनी,नागणेची बाजार व नागणेची स्कीम,करणी नगर, बीकानेर नर्सिंग होम के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।