Skip to main content

इस्माईल खोखर ने किया चूरू निवासी अम्बालाल पांडे के लिए प्लाजमा दान, फिक्र मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के 23वे प्लाजमा डोनर बने

बीकानेर बुलेटिन







बीकानेर- हाल ही में देश में फिर से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और बहुतायत में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना एक ऐसी बीमारी है जिसका संक्रमण संक्रमित मरीज के शरीर में बहुत तेजी से फैलता है, ओर स्थिति यहां तक बन आती है कि संक्रमित मरीज जिंदगी ओर  मौत से जंग लड़ने पर मजबूर हो जाता है। ऐसी स्थिति उतपन्न होने के बाद  प्लाज़्मा थैरेपी ही एकमात्र इलाज है जो मरीज की स्थिति को सुधारने हेतु काफी हद तक लाभदायक बताई जाती है,ओर प्लाज़्मा सिर्फ वही इंसान दान कर सकता है जो खुद कोरोना नामक बीमारी से संक्रमित होने से नेगेटिव होने  के 28 दिन बाद प्लाजमा दान कर सकता है।
उसके बाद कोरोना संक्रमित मरीज को चढ़ाया जाता है।

रक्तदान,प्लेटलेट्स और प्लाज़्मा दान करवाने में फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी ®️गुज़िश्ता 1 साल से लगातार अपनी सक्रियता दर्ज करवा रही है।

टीम फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर®️ के सचिव अबरार रोशन ने जानकारी देते हुए कहा कि चुरू निवासी अम्बालाल जो कोरोना संक्रमित है जिनको O पॉजिटिव प्लाज़्मा की आवश्यकता थी जो पिछले तीन दिन से लगातार प्रयास कर रहे थे लेकिन प्लाज़्मा डोनर नहीं मिल रहा था। तब जाकर मरीज अम्बालाल के परिजनों ने  पोर्टल न्यूज़ का सहारा लिया।


 पोर्टल न्यूज पर खबर प्रकाशित होने के साथ ही  हरकत में आये फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी ®️ के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने अपने जीजा जी एवं फिक्र ए मिल्लत के नियमित रक्तदाता कमला कॉलोनी,बीकानेर निवासी  इस्माईल खोखर से सम्पर्क किया और उनसे प्लाजमा दान करने का निवेदन किया, इस पर इस्माईल खोखर ने प्लाजमा दान करने हेतु तुरंत हाँ कर दी और शाम को रोजा इफ्तार करने के बाद तुरन्त अब्दुल क़दीर गौरी के साथ पीबीएम  ब्लड बैंक पहुंचकर covid 19  कोरोना नामक बीमारी से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे चूरू निवासी अम्बालाल पांडे पुत्र गुलाबचंद पांडे के लिये अपना  प्लाजमा दान कर माह ए रमजान में इंसानियत की आवाज को बुलंद किया ।

फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अकबर शेख में जानकारी देते हुए बताया कि इस्माईल खोखर ने इससे पहले भी गुजिश्ता साल 7 दिसंबर 2020 को भी  ब्लड बैंक पीबीएम हॉस्पिटल में सवेच्छिक प्लाजमा दान कर कोरोना संक्रमित मरीजो के लिए हॉस्पिटल प्रसाशन को  अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर चुके है ।

पीबीएम ब्लड बैंक में प्लाजमा दान के दौरान डॉ. विकास, डॉ. त्रिलोक, डॉ. गौतम, एवं फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर ®️ के परियोजना प्रबंधक शाहिद खान कायमखानी आदि मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।