Skip to main content

32 बूथों पर पुलिस के 1,471 जवानों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन,एक भी साइड इफेक्ट का केस नहीं

बीकानेर बुलेटिन



8 को शेष रहे कार्मिकों को व 10 फरवरी को पंचायती राज विभाग कार्मिकों को लगेगी वैक्सीन

11 फरवरी को शेष रहे हेल्थ केयर वर्कर्स को टीकाकरण एक और मौका


बीकानेर, 6 फरवरी। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को गृह विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 32 स्थानों पर टीकाकरण बूथ लगाए गए। इन केंद्रों पर कुल 1,471 ने कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि कुल 2,526 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,471 फ्रंटलाइनर पुलिस जवानों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। 869 को कोविशील्ड की व 602 पुलिस कर्मियों को कोवैक्सीन की डोज दी गई। कुल 99 वैक्सीन वायल कोविशील्ड की जबकि 35 वायल कोवेक्सीन का उपयोग किया गया। 

यूपीएचसी सर्वोदय बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, रामपुरा व यूपीएचसी नं 4 के बूथ सुविधा के लिए पुलिस लाइन महिला बैरक में ही लगाए गए जिनमें से एक बूथ पर सर्वाधिक 142 को वैक्सीन लगी। एक भी फ्रंटलाइनर को किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं आए। यूपीएचसी न 1 पर सीओ सिटी सुभाष चंद्र शर्मा व एसएचओ सिटी कोतवाली नवनीत सिंह ने व अभय कमांड सेंटर प्रभारी धरम पूनियां ने जिरियाट्रिक सेंटर पर वैक्सीन लगवाकर उत्साहवर्धन किया।

आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार अधिकाधिक फ्रंटलाइनर की सुविधा के लिए पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक व डायबिटीक सेंटर, पुलिस लाइन व यूपीएचसी सहित उन सभी केंद्रों पर बूथ लगाए गए जहां-जहां पुलिस थाने हैं। रविवार को टीकाकरण अभियान को विश्राम दिया गया है। 

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दी जाएगी वैक्सीन

डॉ गुप्ता ने बताया कि आगामी 7 व 9 फरवरी को कोविड टीकाकरण के लिए किसी भी संवर्ग के कार्मिकों के लिए सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा। 8 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स (गृह विभाग राजस्व विभाग और स्थानीय निकाय विभाग के शेष रहे कार्मिक) जो टीकाकरण से छूट गए उनका कोविड वैक्सीनेशन के लिए सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 10 फरवरी को पंचायतीराज विभाग के कार्मिकों का तथा गृह विभाग और स्थानीय निकाय विभाग के शेष रहे कार्मिक जो टीकाकरण से छूट गये का कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। 11 फरवरी को शेष रहे हेल्थ केयर वर्कर्स, जो टीकाकरण से छूट गए का कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।