Skip to main content

शिविर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी शहरी आजीविका मिशन योजना

 


बीकानेर@ नगर निगम बीकानेर व कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसी उद्देश्य से वार्ड नंबर दो मैं लिटिल पब्लिक स्कूल मुरलीधर व्यास नगर में शिविर लगाया गया.

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया की

 शिविर का उद्घाटन पार्षद सुधा आचार्य कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के ओम सोनगरा एवं राजकुमार किराडू के कर कमलों से हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी.

 शिविर में लोगों का उत्साह चरम पर था और वहां आने वाली भीड़ मैं महिलाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाने का संकल्प किया गया. कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने जानकारी देते हुवे बताया कि

स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत महिलाओं तथा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गतकुल 112 लाभार्थियों ने आवेदन किया. शिविर में आने वाले लाभार्थियों को फ़ोटो स्टेट ऑनलाइन फार्म सेंट्रल नोटेरी आय प्रमाण पत्र की सुविधा निशुल्क दी गई बैंक खाता भी मोके पर खोले गये । संस्था के प्रेस प्रवक्ता अनन्त श्रीमाली ने बताया की संस्था द्वारा आगामी 11 जनवरी को वार्ड नंबर 3 में सामुदायिक भवन बाबा रामदेव जी मंदिर के पास 12 जनवरी को वार्ड नंबर 4 में सामुदायिक भवन चांदमल जी बाग के पास तथा 13 जनवरी को वार्ड नंबर 5 जवाहर स्कूल में आगामी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 शिविर में सेवाएं देने वालों में पार्षद सुधा अचार्य प्रतिनिधि दिनेश जितेंद्र जोशी कमल सोनी कमल पारीक इंदु कवर राठौड़ दीपशिखा अरोड़ा संतोष परिहार पार्षद शिव शंकर बिस्सा विजय व्यास अमन पारीक गणेश किराडू कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से मुरली गहलोत प्रेम गहलोत अशोक कच्छावा मुरली गहलोत मनोज सोलंकी ओथ कमिश्नर एडवोकेट दिनेश कुमार आचार्य की तरफ से निशुल्क सेवाएं दी.

 योजना के तहत 3 लाख वार्षिक आय के शहरी गरीब परिवार इसका लाभ उठा सकते हैं इसमें मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड बैंक पासबुक पासपोर्ट फोटो व आय प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज है

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।