Skip to main content

मां करणी जी के दर्शन कर बीकानेर दौरे की शुरुआत, अपार जनसमूह ने किया पूर्व सीएम राजे का स्वागत, देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन




गढ़ गणेश के किए दर्शन

देवी सिंह भाटी व महावीर रांका के नेतृत्व में हुआ अभिनन्दन

पूर्व सीएम राजे ने सूरसागर की दुर्दशा पर जताई चिंता कहा- सूद सहित लेंगे हिसाब

बीकानेर। रविवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे देवदर्शन यात्रा के तहत बीकानेर दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। सुबह करीब 11 बजे देशनोक में माँ करणी के दर्शन करने के बाद शाम करीब 5 बजे जूनागढ़ पर पूर्व सिचाई मंत्री देवी सिंह भाटी व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में अभिनन्दन किया गया। अपार जनसमूह के मध्य वसुंधरा राजे जिंदाबाद तथा जय जय राजस्थान का उद्घोष गूंज रहा था। पूर्व सीएम राजे का मंच पर देवी सिंह भाटी, महावीर रांका, एमएलए सिद्धि कुमारी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, गंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, सांसद राहुल कस्वां ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।



पूर्व सीएम राजे ने अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने अपनी सरकार में बीकानेर में अनेक विकास कार्य करवाए लेकिन अब जब सूरसागर के हालात और मुख्य मार्गों की सड़कें भी जब टूटी हुई देखती हंू तो बहुत दुख होता है। सूरसागर की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि इसका सूद सहित हिसाब लिया जाएगा। इन चार वर्षों में विकास थम गया। पूर्व सीएम वसुंधरा ने बिजली कटौती व यूनिट दरों की बढ़ोतरी पर गहलोत सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार वादे करने में माहिर है लेकिन वादा पूरा करना नहीं जानती। बीकानेर पर्यटन के क्षेत्र में अहम् स्थान रखता है, इसका विकास होना बेहद जरूरी है। राजस्थान सिरमौर बने इसका प्रयास हम करेंगे। जरुरत पड़ेगी तो लड़ेंगे लेकिन विकास में कमी नहीं आने देंगे। अभिनन्दन आयोजन से जुड़े पवन महनोत व रमेश भाटी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने बीकानेर पहुंचते ही सबसे पहले गढ़ गणेश के दर्शन किए तथा सूरसागर के हालात भी देखे। पूर्व सीएम के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी उपस्थित रहे वहीं सांसद दुष्यंत सिंह जनता के बीच बैठे। समारोह का संचालन किशोर सिंह राजपुरोहित ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।