Skip to main content

ठुमक ठुमक नाचे ऊंट,कोमल बनी मिस मरवण, जोशी मिस्टर बीकाणा, कैमरे में कैद करने की होड, देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन



इंटरनेशनल केमल फेस्टिवल के दूसरे दिन ऊंटों ने जमकर करतब दिखाए। राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के मैदान पर बारह बजे से चार बजे तक ऊंटों की दौड़ और डांस जैसे अनूठे कार्यक्रम हुए। इस दौरान बीएसएफ के जवान भी पारम्परिक राजस्थानी पोशाक के साथ ऊंटों पर नजर आए तो कुछ जवान हाथ में हथियार लिए बता रहे थे कि सीमा पर किस तरह दिन-रात ऊंटों की सवारी करते हुए चौकसी की जाती है। अब शाम को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

ठुमक ठुमक नाचे ऊंट
अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का दूसरा दिन ऊंटों की प्रतियोगिताओं के नाम रहा। ढोल की थाप पर ठुमक-ठुमक नाचते ऊंटों ने देशी-विदेशी पर्यटकों का मन मोहा। वहीं ऊंट की कमर पर कैची के माध्यम से की गई आकर्षक फर कटिंग भी विशेष रही। ऊंट पालकों द्वारा ऊंट की कमर पर लोक देवी-देवताओं, परंपराओं और यहां की स्थापत्य कला पर आधारित चित्र उकेरे, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।

कैमरे में कैद करने की होड
राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत ऊंट नृत्य प्रतियोगिता से हुई। वहां मौजूद लोगों में ऊंटों के नृत्य को मोबाइल में कैद करने की होड़ दिखी। नृत्य के दौरान ऊंटों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नृत्य करते ऊंट ऊंटपालक की गर्दन को अपने मुंह में ले लिया तो वहां सन्नाटा दिखा। आमजन ने कैमल सफारी का आनंद भी उठाया। इस दौरान कृषि और पशुविज्ञान विश्वविद्यालय के अलावा आईसीएआर के संस्थानों द्वारा स्टाल्स लगाए गए। ऊंटनी के दूध से बनी आइस क्रीम, लस्सी, छाछ और अन्य उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
अंतरराष्ट्रीय उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में बजरंग ने प्रथम, जितेंद्र सिंह ने द्वितीय तथा करणी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ऊंट फर कटिंग प्रतियोगिता में मोहन सिंह ने प्रथम, बंशीधर ने द्वितीय तथा जापान की मेघूमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंट सज्जा प्रतियोगिता में लक्ष्मण राम सियाग, इमरान खान तथा मगाराम कुमार क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।


कोमल बनी मिस मरवण, जोशी मिस्टर बीकाणा
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित मिस मरवण और मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिताएं देशी-विदेशी पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। एक ओर जहां पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे रोबीले वीर रस से ओतप्रोत गीतों के साथ कदमताल करते दिखे, वहीं नखशिख श्रृंगार के साथ युवतियों ने मिस मरवण प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई।
 
कोमल सिद्ध ने मिस मरवण का खिताब जीता। हर्षिता मारू उपविजेता रही। इसी प्रकार रविंद्र जोशी मिस्टर बीकाणा चुने गए। इस प्रतियोगिता में योगेश शर्मा और शाश्वत राजपुरोहित संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान बीकाणा फैशन शो भी आयोजित किया गया।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया और अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान गिरधर व्यास और पूर्व मिस्टर बीकाणा अशोक बोहरा मौजूद रहे।  विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम तैयार करने में सहायक सांख्यिकी अधिकारी बृज भूषण व्यास, सांख्यिकी निरीक्षक मनीष पुरोहित और कनिष्ठ सहायक अंकित पुरोहित का योगदान रहा।


फोक नाइट में दिखी देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान शनिवार को डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में फोक नाइट आयोजित हुई। इसमें तेजरासर के बिबू खां फ्यूजन फोक म्यूजिक बैंड ने मनमोहक स्वर लहरियां बिखेरी। बीकानेर की नृत्यांगना मानसी सिंह पंवार ने भवई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान महाराष्ट्र का सौनगी मुखौटे नृत्य, हरियाणा घूमर फाग, जम्मू कश्मीर का रहूस नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, पुरुलिया का कार्तिक, भरतपुर का मयूर नृत्य और गुजरात का राठवा नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन संजय पुरोहित, ज्योति प्रकाश रंगा, किशोर सिंह राजपुरोहित और रविंद्र हर्ष ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।