Skip to main content

बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन को हरिद्वार तक चलाने के लिए विधायक सिद्धी कुमारी ने लिखा रेलमंत्री गोयल को पत्र

 


बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा विधायक) सिद्धीकुमारी ने 14 जनवरी-2021 से उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार में कुंभ  महापर्व के मद्देनजर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन को हरिद्वार तक विस्तार करने के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि कुंभ महापर्व-2021 का आयोजन हरिद्वार में होना है जिसमें स्नान पर्व की तिथियां मकर सक्रांति, अमावस्या, पूर्णिमा सहित अनेक तिथियों पर प्रमुख स्नान होंगे जिसका एक आध्यात्मिक महत्व भी है। इसी के मद्देनजर ट्रेन संख्या 02458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन को हरिद्वार तक विस्तार करने की जरुरत महसूस की जा रही है। वर्तमान में बीकानेर से हरिद्वार के लिए एक भी ट्रेन नहीं है और चूंकि यह शहर एक धर्मनगरी कहलाता है यहां से ही नहीं बल्कि रास्ते मेें पडऩे वाले नापासर, सूडसर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, रेवाड़ी, गुरुग्राम के लोगों को भी हरिद्वार जाने के लिए एक ट्रेन मिल जाएगी। चूंकि यह ट्रेन प्रतिदिन रात्रि साढ़े दस बजे रवाना होकर सुबह 5:55 पर दिल्ली पहुंचती है और यही ट्रेन संख्या 02457 बनकर रात्रि में 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:25 पर बीकानेर आती है। इस बीच ट्रेन के दिल्ली पहुंचने और पुन: बीकानेर के लिए रवानगी के बीच का समय लगभग साढ़े 17 घण्टे बचता है तो इस दौरान ट्रेन हरिद्वार जाकर आ सकती और वैसे भी दिल्ली से हरिद्वार का सफर लगभग (दस घण्टे) पांच घण्टे आना व पांच घण्टे जाना पड़ता है जबकि बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन के पास 17 घण्टे 30 मिनट का समय है और इस दौरान बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन हरिद्वार जाकर वापिस उसी दिन आकर रात्रि में बीकानेर के लिए रवाना हो सकती है और ट्रेन को चूरू-रेवाड़ी खण्ड के स्टेशनों की ओर से रेवेन्यू भी मिल सकेगी और लोगों को फायदा भी होगा। भाजपा विधायक सिद्धीकुमारी ने रेल मंत्रालय से इस सुझाव और जनभावना की मांग को देखते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी यह मांग-सुझाव पर मंत्रालय गौर फरमाएगा और लोगों को हरिद्वार के लिए ट्रेन भी मिल जाएगी।


हरिद्वार कुंभ महापर्व 2021 की प्रमुख स्नान तिथियां


मकर सक्रांति-गुरुवार-14 जनवरी, 2021

मौनी अमावस्या-गुरुवार-11 फरवरी, 2021

बसंत पंचमी-मंगलवार-16 फरवरी, 2021

माद्य पूर्णिमा-शनिवार-27 फरवरी 2021

महाशिवरात्रि-गुरुवार-11 मार्च, 2021

चैत्र अमावस्या-सोमवती अमावस्या-सोमवार, 12 अप्रेल 2021

नव सम्वत् सर-मंगलवार, 13 अप्रेल, 2021

मेष सक्रांति (कुंभ स्नान)-बुधवार-14 अप्रेल 2021

राम नवमी-बुधवार-21 अप्रेल 2021

चैत्र पूर्णिमा-मंगलवार-27 अप्रेल 2021

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।