Skip to main content

बीकानेर:बुधवार को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 10 अगस्त। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड 220 केवी. सागर सब स्टेशन में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए बुधवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 
बी.के.ई.एस.एल. सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक विभिन्न क्षेत्रांे में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि म्यूजियम सर्किल, जयपुर रोड, कोठी न. 30 सादुल गंज, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, जे.एन.वी. कॉलोनी (सेक्टर 1- 8), अम्बेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाण्क्य नगर, पटेल नगर, मरूधर कॉलोनी, पवनपूरी, वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर, करणी नगर सेक्टर-6 व 7, एक्स रे गली, डी आर एम ऑफिस, मार्डन मार्केट, रेल्वे क्वार्टर, ट्रेफिक थाना, पटेल नगर, पंचशती सर्किल, मंजू कॉलोनी, कलेक्ट्रेट, कचहरी, पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, तीर्थंभ, मेंहरों का बास, कोरियों का मौहल्ला, आकाशवाणी, सरकारी प्रेस रोड, पुराना फोर्ट स्कूल, हरीजन बस्ती, बीएसएनएल ऑफिस, सदर थाना, माजिसा बास, नवल सागर, आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल गांव, आरटीओ ऑफिस, बीकानेर जेल, रिको कॉलोनी, लालगढ पैलेस, करणी सिंह स्टेडियम, सेक्टर सी (समता नगर), करणी नगर, दरदर्शन, कैलाश पुरी कॉलोनी, इन्द्र प्रस्थ कॉलोनी, रामक्ष्ण आश्रम, करणी पैलेस, इन्द्रा कॉलोनी, एफसीआई गोदाम, भूटृटों का कुआं, उरमूल सर्किल, चूना भटटा, शिव मंदिर के पीछे, नैनों की मस्जिद लाल क्वाटर, राजस्थान पत्रिका के पीछे, कसाईयों का मौहल्ला, सुभाषपुरा, शर्मा कॉलोनी, बंगाली मंदिर, सोनारों की बगीची, धोबी तलाई, दम्माणी क्वाटर, रेेल्वे वाशिंग लाईन, पट्टी पेडा वेटेनरी हॉस्पिटल, बांद्रा बास, हरिजन बस्ती, छीपों का मौहल्ला भगवानपुरा, जसनाथ चौक, पूनिया चौक, खजांची भवन, चौपडा कटला, राजगढ फोरटिज हॉस्पिटल, उदासर गांव, पेमासर गांव, विराट नगर, वृन्दावन एनक्लेव, जयपूर रोड, हिम्मतसर एगी्रक्लचर, हिम्मतसर गांव, रायसर एग्रीक्लचर, रायसरगांव, मेघवालों का मौहल्ला, नैनों का बास, रिडमलसर गांव, जोधपुर बाईपास, आजाद नगर, रानीसर बास, विवेक नगर, पंजाब गिरान मौहल्ला, पुलिस लाईन रोड, गिन्नाणी एरिया, चौंखूटी, कमला कॉलोनी, सांसी मौहल्ला, विनोवा बस्ती, कुचीलपूरा, फड़ बाजार, मेन रोड रोशनी घर चौराहा, भागवानों का मौहल्ला, गिरिशियों का मौहल्ला, रोशनीघर चौराहा, दैनिक भास्कर, अगुना चौक, जेएनवी कॉलोनी पुलिस स्टेशन, तिलक नगर, वैशाली पूरम, जयपूर रोड, मण्डा कॉलोनी, राज नगर, देव नगर, कीन कॉलेज, वसुन्धरा कालोनी, शिवबाड़ी चौराहा, शिव कॉलोनी, अम्बेड़कर कॉलोनी, हरिजन बस्ती, शिवबाड़ी गांव, हरिजन बस्ती, केईएम रोड, रतन बिहारी पार्क, कोटगेट, चौतीना मौहल्ला, उदयरामसर गांव, उदयरामसर रेल्वे स्टेशन, उदयरामसर एग्रीक्लचर, शर्मा कॉलोनी, सोनारों की बगीची, धोबी तलाई, दम्माणी क्वाटर, रेेल्वे वाशिंग लाईन, पट्टी पेडा, वेटेनरी हास्पिटल, बांद्रा बास, काली माता मंिदर, छीपों का मौहल्ला, भगवानपुरा, कायान नगर, रोड न. 7, भैरू जी मंदिर, जसनाथ चौक, पूनिया चौक, हनुमान मंदिर के पास, चौपड़ा कटला, राजगढ ऑफिस, आखों का अस्पताल, फोर्टिज हास्पिटल, रिलायंस फ्रेश आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।