Skip to main content

बीकानेर:पैसों के लेनदेन में कर दी हत्या, केवल दो घंटे में जेएनवीसी थाने में पहुंचे अपराधी

बीकानेर बुलेटिन




आज दिनांक 16.6.2021 को वक्त 11.20 एएम पर थाना पर जरिये मोबाईल इतना मिली की वृंदावन इन्कलेव कालोनी में कार में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए मय अरविन्द भारद्वाज मय श्रीमती सुषमा उनि रोहिताश भारी हैडकानि, सुर्यप्रकाश कानि, रघुवीरदान कानि, बृजपाल काल आवरमल डीआर के तुरंत मौका पर रवाना हुआ। 

पुलिस की तत्परता के चलते महज कुछ ही घंटों में हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गये। जिन्हें राउण्डअप कर जेएनवीसी थाने ले जाया गया है। जानकारी मिली है कि जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एनक्लेव के सुनसान स्थान पर उदासर निवासी चतराराम साटिया की हत्या करने वाले दो जनों को पुलिस ने दबोच लिया है। थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि दो जनों को रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। जो बीकानेर से भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने रूपयों के लेनदेन के चलते चतराराम की हत्या की थी। आपको बता दे कि चतराराम का शव एक कार में जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एनक्लेव स्थित सुनसान जगह पर पड़ा मिला था। जिसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।


 एससी एसटी एक्ट में दर्ज कर जांच श्री पवन कुमार भदौरिया आरपीएस वृताधिकरी वृत सदर द्वारा किया जा रहा है। गठित टीमो द्वारा दोनो व्यक्तियों की सोशियल प्रोफाईल मिलने जुलने वाले दोस्तों से फोटो प्राप्त कर तकनिकी सहायता से टोल प्लाजा एवं सीसीटीवी कैमरों से फुटेज प्राप्त कर तलाश की गई। सायबर सैल के प्रभारी दीपक कुमार हैडकानि वदलीपसिंह की मदद से मोबाईल लोकशन अनुसार पिछा कर मात्र दो घण्टे में ही वारदात के आरोपीगणों को अलग अलग जगह से दस्तयाब कर गहनता से मनो वैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की गई तो दोनों ने मर्डर की पृष्टि की

 गिरफ्तार मुल्जिमान 1. गौरव शर्मा उर्फ छोटु पुत्र श्री सुरेश शर्मा उम्र 22 साल जाति ब्राहमण निवासी उदासर बीकानेर 

2. शंकरलाल पुत्र आसुराम उम्र 35 वर्ष जाति नायक निवासी पैमासर रोड उदासर बीकानेर

वारदात का कारण

 मृतक चतराराम ने गौरव शर्मा को ब्याज पर रुपये उधार दे रखे थे, जिसका शंकर नायक गारण्टर था व चतराराम द्वारा अधिक ब्याज लगाने के कारण रुपये अधिक हो गये थे जो गौरव शर्मा द्वारा रुपये चुकाये नहीं जा रहे थे इसके बदले चतराराम द्वारा गौरव शर्मा के मकान के रजिस्ट्री रख ली गई थी व रुपये देने
का कारण एक दो बार तकादा भी किया। 15 जून को दोनों आरोपियों ने मिलकर चतराराम के साथ दारू पार्टी के बहाने बुलाया और साथ मे दारू पी फिर कार में गला घोंट के हत्या कर दी।

ये टीम की थी अहम भूमिका

01. श्री अरविन्द कुमार भारद्वाज प.नि. थानाधिकारी जेएनवीसी
02. श्रीमति सुषमा 3. नि. पीएस जेएनवीसी
03. श्री गुलाम नबी सउनि वृत कार्यालय सदर 
04. श्री दीपक कुमार एचसी साईबर सैल
05. श्री रोहिताश भारी एचसी 22
06. श्री दलिप कानि साईबर सेल
07. श्री सूर्यप्रकाश कानि 1555, 
08. श्री रघुवीरदान कान 934,
09. श्री राजेश कानि 577.
10 श्री ब्रजपाल कानि 1255
11. श्री अनिल कुमार कानि 897
12 श्री अमित कुमार कानि 1066
13. श्री राजेन्द्र सिंह कानि 2053
14. श्री राबर मल डीआर 626

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।