Skip to main content

1 जून से बंद हो जाएगी Google की ये फ्री सर्विस, ले लें बैकअप वरना देना होगा चार्ज

बीकानेर बुलेटिन




कई साल से गूगल फोटोज ऐसे लोगों को सहारा रहा है जो अपने फोन में स्टोरेज की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को गूगल फोटोज फ्री में सेव करने की सुविधा देता है। लेकिन ये स्थितियां जून 2021 से बदलने जा रही हैं। यूजर्स को भेजे एक आधिकारिक मेल में कहा गया है कि उसके फोटो ऐप में अपलोड किए जाने वाले किसी भी फोटो को अब 15GB की उस स्टोरेज सीमा में शामिल किया जाएगा। जिसको कोई भी यूजर गूगल अकाउंट खोलने पर हासिल करता है। इसी तरह यह पॉलिसी गूगल की दूसरी सर्विसेज जैसे GMail और गूगल ड्राइव में पहले से ही लागू हैं। हालांकि सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ अच्छी खबर है।

गूगल ने कहा है कि गूगल फोटोज में फोटो शेयर करने की अनलिमिटेड सुविधा एक जून 2020 के पहले सेव किए गए फोटोज पर लागू रहेगी। यानी कि 1 जून 2021 के बाद से 15GB फ्री स्पेस की सुविधा लागू होगी। इससे ज्यादा यानी 15 GB स्टोरेज बढ़ने पर अब सब्सक्राइबर्स को पैसे देने होंगे।

बता दें कि गूगल फोटो पर हर हफ्ते करीब 28 अरब नए फोटो अपलोड किए जाते हैं। गूगल का ये भी मानना है कि यह नई पॉलिसी लागू होने के 3 साल के भीतर तक उसके लगभग 80 फीसदी फोटो यूजर 15 GB की निर्धारित सीमा को पार नहीं करेंगे। लेकिन 1 जून 2021 के बाद यूजर को इस बात का तो खयाल रखना ही होगा कि वो अपनी बेहतर और जरूरी फोटो ही सेव करें।

गूगल ने ये भी कहा है कि जैसे ही किसी सब्सक्राइबर्स का स्टोरेज 15GB के कैप के करीब पहुंचेगा उसको ईमेल या ऐप नोटिफिकेशन के जरिए सूचित किया जाएगा। अगर किसी यूजर्स को 15GB से अधिक की स्टोरेज की जरूरत होगी तो उसको गूगल को मासिक आधार पर सब्सक्रिप्शन के लिए 130 रुपये प्रति महीना या 1300 रुपये सालाना चुकाना होगा। और इसके बदले सब्सक्राइबर्स को 100 GB की स्टोरेज सुविधा मिलेगी।    


नहीं खर्च करने चाहते हैं पैसे तो करें ये काम 
अगर आप Google की इस सर्विस को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप Google Photos में से सारा डाटा डाउनलोड कर उसे अपनी लोकल ड्राइव में सुरक्षित करके रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ड्राइव से फोटोज डाउनलोड करने का तरीका: 
>> सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में मौजूद किसी भी ब्राउजर से Takeout.google.com खोलना है। 
>> फिर Google अकाउंट क्रेडेंशियल के जरिए लॉगइन करना है। अब आपको डिसिलेक्ट ऑल चेकबॉक्स पर क्लिक करना है।
>> उसके बाद नीचे स्क्रॉल कर Google Photos ऑप्शन का चुनना है। यहां पर आपको उस फॉर्मेट का चयन करना है, जिसमें आप Google Photos से डाटा डाउनलोड या एक्सपोर्ट करना चाहते हैं। 
>> इसमें यूजर्स अपने हिसाब से फोटो एल्बम शामिल कर एक्सपोर्ट के लिए एक पॉप-अप को OK कर दें।
>> अब नीचे स्क्रॉल कर नेक्स्ट स्टेप बटन पर क्लिक करना है। डिलीवरी मेथड ऑप्शन के अंदर 'सेंड डाउनलोड लिंक वाया ईमेल' को चुनना है और फ्रीक्वेंसी सेक्शन के अंदर एक बार एक्सपोर्ट का चयन करना है। 
>> आखिर में .zip ऑप्शन को चूज कर, डाउनलोड साइज का चयन करें। इसमें आप 2GB से लेकर 50GB तक का चुनाव कर सकते हैं। 
>> उसके बाद आपको Create export बटन पर क्लिक करें, फिर आपको आपके एक्सपोर्ट लिंक के प्रोग्रेस का मैसेज आएगा जैसे की कितने घंटे या दिन में यह लिंक रेडी हो जाएगा। 
 >> एक बार एक्सपोर्ट के रेडी हो जाने के बाद आपको डाउनलोड लिंक आपके मेल पर आ जाएगा। 

 

इस तरफ आपको पैसे बचाने में भी मदद करेगा Google
गूगल ने बताया है कि, गूगल फोटो स्टोरेज यूजर्स के लिए कंपनी एक नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल लेकर आई हुई है। इस टूल की मदद से आपके जितने भी खराब क्वालिटी के फोटोज हैं उन्हें आप डिलीट कर पाएंगे और फिर 15 जीबी तक का स्टोरेज रख, आप सब्सक्रिप्शन के पैसे बचा पाएंगे। 

इन फोन्स में काम पर नहीं इम्प्लीमेंट होगा नया नियम

खास बात यह है कि ये बदलाव उन लोगों पर लागू नहीं होगा, जिनके पास गूगल Pixel 5 फ़ोन है या उससे पुराना Pixel डिवाइस हैं।

 

ऐसे चेक करें Google Photos पर आपका कितना डेटा है सेव
इसके लिए आपको केवल Google फ़ोटो ऐप खोलना होगा और स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर स्थित प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करके सेटिंग सेक्शन पर जाना होगा। वहां आपको अकाउंट स्टोरेज सेक्शन के तहत, ऐप दिखाता है कि आपने अब तक कितना स्टोरेज इस्तेमाल किया है। 





Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।